फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather News Uttarkashi Residents of Harsil Valley are quenching their thirst with ice water

Uttarakhand Weather: जल स्रोत भी जम चुके...छतों से पिघल रही बर्फ के पानी से प्यास बुझा रहे हर्षिल घाटी के लोग

Tue, 07 Jan 2025 08:15 AM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 07 Jan 2025 08:15 AM IST
सार

बर्फबारी पर्यटकों को तो आनंद देती है, लेकिन स्थानीय लोगों के सामने संकट खड़ा कर देती है। इन दिनों बर्फ देखने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक हर्षिल पहुंच रहे हैं। और पर्यटकों को बाल्टी पर पानी ढाेकर पहुंचाया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather News Uttarkashi Residents of Harsil Valley are quenching their thirst with ice water
उत्तरकाशी हर्षिल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में हुई बर्फबारी और लगातार गिर रहे तापमान के कारण जलस्रोतों के जमने के कारण नलों से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसलिए ग्रामीणों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे उन्हें नदियों और छतों से पिघल रही बर्फ के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

विज्ञापन


हर वर्ष की भांति इस बार भी हर्षिल घाटी के गांवों में एक बार फिर पेयजल आपूर्ति की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। तापमान गिरने से जहां एक ओर पानी के नल फट रहे हैं, वहीं आपूर्ति के मुख्य स्थानों पर भी जल स्रोत पूरी तरह जम चुके हैं।
विज्ञापन


 एक किमी की दूरी नापनी पड़ रही
स्थानीय निवासी मंजुल पंवार, कुलवीर, अर्जुन, मनोज नेगी का कहना है कि पाइप लाइनों में पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को नदियों से पानी की आपूर्ति पूरी करनी पड़ रही है। वहीं, गांव के आसपास के जल स्रोत भी जम चुके हैं। इसलिए उन्हें पानी के लिए करीब एक किमी की दूरी नापनी पड़ रही है, तो वहीं कई बार अधिक ठंड होने पर घरों की छतों से पिघल रही बर्फ के पानी पर भी निर्भर रहना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें,,HMPV: उत्तराखंड में एचएमपीवी वायरस की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी जिलों को जारी किए दिशा निर्देश

उनका कहना है कि इन दिनों बर्फ देखने के लिए हजारों की संख्या में पर्यटक हर्षिल पहुंच रहे हैं, लेकिन यहां पर सबसे अधिक समस्या उन्हें पानी की हो रही है। पर्यटकों को बाल्टी पर पानी ढाेकर पहुंचाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने जल संस्थान से मांग की है कि शीतकाल में पानी की आपूर्ति सुचारू रखने के लिए उचित योजना तैयार की जाए।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed