फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav Alcohol and drugs are being used heavily for civic elections across the state

Uttarakhand Nikay Chunav: किसी ने व्हिस्की पिलाई, किसी ने पिलाई रम...ड्रग्स की भी ठम-ठम, विभाग ने की कार्रवाई

Wed, 08 Jan 2025 08:00 AM IST
रेनू सकलानी अमर उाजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उाजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 08 Jan 2025 08:00 AM IST
सार

अब तक सात करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ और 37 लाख से अधिक की शराब पकड़ी जा चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस और आबकारी की टीमें निकाय चुनाव में शराब, पैसे, मादक पदार्थ की सप्लाई की निगरानी कर रही हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav Alcohol and drugs are being used heavily for civic elections across the state
शराब - फोटो : Freepik.com

विस्तार

प्रदेशभर में निकाय चुनाव के लिए जमकर शराब और मादक पदार्थ इस्तेमाल किए जा रहे हैं। आबकारी और पुलिस की कार्रवाई से साफ हो रहा कि कोई व्हिस्की पिला रहा, तो कोई रम, कोई ड्रग्स दे रहा है, तो कोई अन्य मादक पदार्थ।

विज्ञापन

निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस बार सख्त कार्रवाई हो रही है। अब तक सात करोड़ रुपये से अधिक के मादक पदार्थ और 37 लाख से अधिक की शराब पकड़ी जा चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर पुलिस और आबकारी की टीमें निकाय चुनाव में शराब, पैसे, मादक पदार्थ की सप्लाई की निगरानी कर रही हैं।

विज्ञापन

आयोग के सचिव राहुल गोयल ने बताया, अब तक सभी जिलों में 5,975 लीटर शराब पुलिस और 2,749 लीटर शराब आबकारी विभाग पकड़ चुका है। इसी प्रकार पुलिस ने अब तक 216 किलो ड्रग्स व अन्य मादक पदार्थ बरामद किए हैं। यह सभी सामग्री गैर कानूनी तरीके से चुनाव के लिए लाई गई थी।बताया, अब तक कुल 7,78,09,617 रुपये कीमत के मादक पदार्थ और 37,56,566 रुपये कीमत की शराब बरामद की जा चुकी है। संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस और आबकारी की टीमों ने कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

लोकगायक नेगीदा का गीत खोलता है चुनाव की पोल

चुनाव में शराब की बड़ी भूमिका पर उत्तराखंड के मशहूर लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी का गीत आज भी सामयिक है। यह गीत वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर मजाकिया लहजे में गहरी चोट करता है। इसमें चुनावों के दौरान रुपये और शराब बांट कर वोट बटोरने वाले नेताओं पर निशाना साधा गया है। गाने का लब्बो-लुआब ये है कि एक दल के निशान से चुनाव लड़ने वाले दल ने व्हिस्की पिलाई और दूसरे के निशान वाले राजनीति दल ने रम पिलाकर आवभगत की। छोटे दल और निर्दलीय उम्मीदवारों ने कच्ची शराब से ही हमारे वोट खरीदने की कोशिश की। ऐसे चुनाव में तो मजे ही मजे हैं, दारू भी मिलती है और पैसा भी।

निकाय चुनाव में शराब, ड्रग्स और धनबल रोकने के लिए पूरी सख्ती की जा रही है। पुलिस, आबकारी, प्रशासन की टीमें राज्य और जिलों के स्तर पर निगरानी व कार्रवाई कर रही हैं। -सुशील कुमार, निर्वाचन आयुक्त

ये भी पढ़ें...National Games: ट्रायल कैंप और खेल आयोजन में महिला कोच का रहना अनिवार्य, जारी हुए जरूरी दिशा-निर्देश

किस जिले में कितनी कीमत की शराब व ड्रग्स पकड़ी

जिला शराब मादक पदार्थ
ऊधमसिंह नगर  9,04,750 4,73,81,100
देहरादून 5,01,916 87,67,250
अल्मोड़ा 58,858 18,83,875
बागेश्वर  96,353 95,100
चमोली 1,14,106 2,84,800
चंपावत  64,934 00
हरिद्वार 5,00,789 43,68,892
नैनीताल 6,37,800 1,21,63,300
पौड़ी 1,17,149  8,96,800
पिथौरागढ़ 2,73,084 10,19,900
रुद्रप्रयाग 81,572 00
टिहरी 2,56,427 4,40,000
उत्तरकाशी 1,48,823 9,08,600


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed