Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav 30 thousand employee 18 thousand security personnel will be deployed on election duty

Uttarakhand Nikay Chunav: चुनाव ड्यूटी में लगेंगे 30 हजार कर्मचारी और 18 हजार सुरक्षाकर्मी, सॉफ्टवेयर तैयार

Tue, 24 Dec 2024 10:24 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Dec 2024 10:24 AM IST
सार

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने बताया कि चुनाव प्रबंधन में 4000 कर्मचारी लगेंगे। 2000 सेक्टर, जोनल मजिस्ट्रेट और 24000 कर्मचारी चुनाव ड्यूटी में सीधे लगेंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav 30 thousand employee 18 thousand security personnel will be deployed on election duty
पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock

विस्तार

उत्तराखंड के नगर निकाय चुनाव में इस बार 30,000 सरकारी अधिकारी व कर्मचारी लगाए जाएंगे। चुनाव में सुरक्षा संबंधी जिम्मेदारी के लिए 18,000 सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे। 2500 हल्के-भारी वाहनों को चुनाव के लिए अधिग्रहित किया जाएगा।

विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि चुनाव में मतदान व मतगणना के लिए 24,000 कर्मचारी लगाए जाएंगे। चुनाव प्रबंधन के लिए 4000 कर्मचारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, नोडल अधिकारी, प्रभारी अधिकारी के लिए 2000 अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन

53 प्रेक्षक, 26 व्यय प्रेक्षक होंगे तैनात

निकाय चुनाव में इस बार व्यय प्रेक्षक भी अलग से तैनात किए जाएंगे। निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि चुनाव में 41 सामान्य प्रेक्षक व 12 आरक्षित प्रेक्षक मिलाकर कुल 53 प्रेक्षक तैनात किए जाएंगे। इसी तरह 20 व्यय प्रेक्षक व छह आरक्षित व्यय प्रेक्षकों को मिलाकर कुल 26 व्यय प्रेक्षक तैनात किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Nikay Chunav:  किस नेता पर कितने मुकदमे, इस बार सब पता चलेगा...आपराधिक रिकॉर्ड भी जारी करेगा आयोग

कर्मचारियों की ड्यूटी के लिए सॉफ्टवेयर तैयार

निर्वाचन आयोग ने चुनाव में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने के लिए एनआईसी की मदद से सॉफ्टवेयर तैयार किया है। निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार के मुताबिक, इस सॉफ्टवेयर से ही रैंडम आधार पर चुनाव ड्यूटी लगाई जाएगी। एक जिले के अफसरों को दूसरे जिलों में प्रेक्षक बनाया जाएगा। आयोग ने अपनी मतदाता सूची पहली बार ऑनलाइन वेबसाइट www.sec.uk.gov.in पर उपलब्ध कराई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed