फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Nikay Chunav Election Commission will also release criminal records Leaders criminal details

Uttarakhand Nikay Chunav: किस नेता पर कितने मुकदमे, इस बार सब पता चलेगा...आपराधिक रिकॉर्ड भी जारी करेगा आयोग

Tue, 24 Dec 2024 10:14 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Tue, 24 Dec 2024 10:14 AM IST
सार

निर्वाचन आयोग निकाय चुनाव में आपराधिक रिकॉर्ड भी जारी करेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी वेबसाइट पर इसे प्रकाशित किया जाएगा साथ ही अखबारों में भी सूचना दी जाएगी।

विज्ञापन
Uttarakhand Nikay Chunav Election Commission will also release criminal records Leaders criminal details
उत्तराखंड निकाय चुनाव: राज्य निर्वाचन आयोग की प्रेस वार्ता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

लोकसभा, विधानसभा चुनावों की भांति नगर निकायों के चुनाव में भी दम आजमाने वाले नेताओं को अपना आपराधिक ब्योरा देना होगा। इस ब्योरे को जिला निर्वाचन अधिकारी अपनी वेबसाइट पर प्रसारित करने के साथ ही अखबारों के माध्यम से जनता के बीच तक उसकी सूचना पहुंचाएंगे। पहली बार आयोग ने यह शुरुआत की है।

विज्ञापन

वार्ड या निकाय अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को इस बार शपथ पत्र पर अपना आपराधिक ब्योरा भी देना होगा। उस प्रत्याशी के खिलाफ किस थाने में किन धाराओं में कितने मुकदमे दर्ज हैं, इसकी सूचना जिलाधिकारी को देनी होगी। जिलाधिकारी के स्तर से सभी ऐसे प्रत्याशियों का यह ब्योरा किसी प्रचार के माध्यम जैसे वेबसाइट आदि पर जारी करनी है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हाईकोर्ट ने 2,906 पदों पर शिक्षक भर्ती मामले में शासन से मांगा जवाब, जानिए क्या है पूरा मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के बीच इसकी सूचना अखबारों के माध्यम से दी जाएगी ताकि मतदाता अपने प्रत्याशी का आपराधिक रिकॉर्ड उस वेबसाइट पर देख सकें। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि निकायों में आपराधिक प्रवृत्ति को कम करने, मतदाताओं के बीच उसकी जानकारी देने के मकसद से यह बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed