फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand nikay chunav 2019 bjp announced candidate

उत्तराखंड निकाय चुनाव: श्रीनगर और बाजपुर में अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने घोषित किए प्रत्याशी 

Wed, 19 Jun 2019 10:08 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jun 2019 10:08 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand nikay chunav 2019 bjp announced candidate
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

भाजपा ने श्रीनगर और बाजपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने श्रीनगर में अध्यक्ष पद पर सरोजनी रावत व बाजपुर में राजकुमार को उम्मीदवार बनाया है। दोनों निकायों में पार्षद पद पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की घोषणा जिले स्तर पर की जाएगी।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि प्रत्याशियों का चयन प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने वरिष्ठ पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद किया है। उन्होंने बताया कि देहरादून नगर निगम के वार्ड 61 में पार्षद के रिक्त पद पर नीतू बाल्मीकि और ऋषिकेश नगर निगम के वार्ड 3 में प्रियंका यादव को प्रत्याशी घोषित किया गया है। बता दें कि चुनाव आठ जुलाई 2019 को चुनाव होंगे।

विज्ञापन

यह है चुनाव कार्यक्रम

नामांकन पत्र जमा होंगे - 18 जून सुबह 10 बजे से अपराह्न 5 बजे तक
नामांकन पत्रों की जांच - 20 जून सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक
नामांकन पत्रों की वापसी - 21 जून सुबह 10 बजे से अपराह्नन 4 बजे तक
निर्वाचन प्रतीक आवंटन - 22 जून सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक
मतदान कराया जाएगा - आठ जुलाई को सुबह 8 से अपराह्न 5 बजे तक
मतगणना कराई जाएगी - 10 जुलाई सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed