'शहर की सरकार' ने संभाला मोर्चा, महापौर और पार्षदों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज प्रदेश में नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सबसे पहले देहरादून के नवनिर्वाचित मेयर सुनील उनियाल गामा ने गोपनीयता की शपथ ली। गढ़वाल कमिश्नर शैलेश बगोली ने उन्हें शपथ दिलाई। गामा ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कर नगर निगम देहरादून के चौथे मेयर के रूप में कार्यभार संभाला। इसके बाद महापौर सुनील उनियाल गामा ने नवनिर्वाचित 25-25 पार्षदों को एक बार में शपथ दिलवाई।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गामा के लिए अग्निपरीक्षा का वक्त है। उन्हें खुद को साबित करना होगा। शहर के विकास के लिए जो वादे उन्होंने किए हैं, वह वादे उन्हें पूरे करने होंगे। सरकार इस काम में उनकी पूरी मदद करेगी।
रुद्रपुर मेयर रामपाल ने अपनी कुर्सी की जगह दूसरी कुर्सी पर बैठकर कार्यभार संभाला। उनका कहना है कि नजूल का मुद्दा हल होने के बाद ही अब मैं कुर्सी पर बैठूंगा। वहीं, रुद्रपुर नगर निगम बोर्ड की बैठक से पहले ही कांग्रेसियों ने हंगामा शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेसी पार्षदों को शपथ न दिलाने पर बोर्ड बैठक का विरोध करने का ऐलान किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, विधायक सहदेव पुण्डीर और खजान दास भी मौजूद।इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री निशंक ने गामा को गंगोत्री का गंगाजल और अपनी पुस्तक विश्व धरोहर गंगा भेंट की।
बता दें कि पूरे प्रदेश के 84 नगर निकाय बोर्ड आज पहली बैठक के साथ ही अस्तित्व में आ जाएंगे। इसके साथ ही, सात मेयर और 77 चेयरमैनों समेत 1148 पार्षद/सभासद भी रविवार से काम संभाल लेंगे।
आज दून को मिला चौथा मेयर
नवनिर्वाचित सुनील उनियाल गामा आज नगर निगम के चौथे मेयर पद की शपथ ली। नगर निगम परिसर में होने वाले समारोह में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, विधायक समेत कई गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे। समारोह की तैयारियां शनिवार देर रात तक पूरी की गई।
1,500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। शपथ समारोह गढ़वाल आयुक्त की अध्यक्षता में हुआ। इस दौरान यातायात बाधित न हो इसके लिए दो अलग-अलग जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रंगाई-पुताई से चमके निगम के भवन को विभिन्न रंगों की रोशनी (लाइटों) से सजाया गया है
दो शपथग्रहण समारोह में त्रिवेंद्र-भट्ट गए साथ-साथ
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट भाजपा के नव निर्वाचित मेयर के शपथग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए साथ-साथ गए। दोनों नेताओं के साथ-साथ दौरा करने के खास मायने हैं। हालांकि इससे पूर्व भी त्रिवेंद्र और भट्ट तमाम कार्यक्रमों में साथ-साथ शरीक होते रहे हैं। लेकिन गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर दोनों दिग्गजों के विरोधाभासी बयानों के बाद सियासी हलकों में ये चर्चाएं थीं कि संगठन और सरकार के संबंधों में कुछ ‘खटास’ बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री सबसे पहले सुबह साढ़े 11 बजे देहरादून नगर निगम में पार्टी के मेयर सुनील उनियाल गामा के शपथग्रहण समारोह में शिरकत की। इसके बाद वे हेलीकाप्टर से ऋषिकेश के लिए रवाना हुए।
वहां दोनों नेता भाजपा की नव निर्वाचित मेयर अनीता ममगाईं के शपथग्रहण समारोह में भाग लिया। इसके बाद उनका हल्द्वानी जाने का कार्यक्रम है, जहां वे बागेश्वर के फूड प्वाइजनिंग से बीमार लोगों का हालचाल जान के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल जाएंगे। इसके बाद दोनों नेता हल्द्वानी नगर निगम के नव निर्वाचित मेयर जोगेंद्र रौतेला के शपथग्रहण समारोह के गवाह बनेंगे।