फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand nikaay chunaav will held in April 2018

उत्तराखंडः अप्रैल में होंगे निकाय चुनाव, भाजपा-कांग्रेस ने झोंकी ताकत

Tue, 16 Jan 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand nikaay chunaav will held in April 2018
इलेक्शन - फोटो : demo pic

उत्तराखंड राज्य में निकाय चुनाव कराने को लेकर प्रदेश सरकार ने अपनी मंशा साफ कर दी है। भाजपा-कांग्रेस ने भी निकाय चुनाव के‌ लिए ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। नगर निगम, नगर पंचायतों में दावेदार अप्रत्यक्ष रूप से अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुट गए हैं।

विज्ञापन


शहरी निकाय चुनाव के लिए चल रही तैयारियों के बीच सरकार ने अपनी मंशा साफ कर दी है। चुनाव से पहले सरकार अपना नया नगर निकाय एक्ट लाएगी। अभी तक उत्तराखंड में उत्तर प्रदेश के जमाने का नगर निकाय एक्ट ही चल रहा है। नगर निकाय चुनाव कराने के ‌लिए सियासी दलों में कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इस बीच सरकार ने स्पष्ट किया कि अप्रैल माह में ही शहरी निकायों के चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन


शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि जल्द ही राज्य का अपना नगर निकाय एक्ट होगा। राज्य गठन के 17 साल बाद भी उत्तराखंड का अपना शहरी निकाय एक्ट नहीं बन पाया। हर सरकार ने नगर निकाय एक्ट बनाने की बात की। इसके लिए प्रारूप भी तैयार कराया गया। लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री से साफ किया कि राज्य में निकाय चुनाव अप्रैल में ही चुनाव कराए जाएंगे। रुड़की, बाजपुर में सीमा विस्तार की अधिसूचना पर हाईकोर्ट का स्टे है। विकासनगर और कोटद्वार के मामले में भी रिट दायर की गई है। सरकार कानूनी अड़चनों को दूर कर निकाय चुनाव कराएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed