फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand NH 74 Scam: Chargesheet filed in ED court against three people and a firm

Uttarakhand NH 74 Scam: तीन लोगों और एक फर्म के खिलाफ ED कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 08 Apr 2024 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 08 Apr 2024 09:42 PM IST
सार

Uttarakhand NH 74 Scam:  वर्ष 2017 में एनएच घोटाला सामने आया था। इसकी जब एसआईटी ने जांच शुरू की तो कई अधिकारी और स्थानीय किसान जांच के घेरे में आए। सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए।

विज्ञापन
Uttarakhand NH 74 Scam: Chargesheet filed in ED court against three people and a firm
चार्जशीट। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्ग 74 घोटाले में ईडी ने तीन आरोपियों और एक फर्म के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इनमें एक कारोबारी और उसकी फर्म भी शामिल है। सभी पर गलत तरीके से मुआवजा लेने का आरोप है। ईडी इस मामले में आरोपियों की ढाई करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां अटैच कर चुकी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि वर्ष 2017 में एनएच घोटाला सामने आया था। इसकी जब एसआईटी ने जांच शुरू की तो कई अधिकारी और स्थानीय किसान जांच के घेरे में आए। सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए। किसानों ने अपनी जमीनों को रिहायशी दर्शाकर करोड़ों रुपये का मुआवजा हासिल किया था। इनमें बहुत से किसान पंजाब के मूल निवासी थे। एसआईटी की जांच के बाद कई अधिकारियों पर गाज भी गिरी। एसआईटी की जांच के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने वर्ष 2022 में कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


Election 2024: उत्तराखंड में प्रचार, हेलिकॉप्टर और वाहन की अनुमति लेने में देहरादून अव्वल, 360 अनुमतियां रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई के इस क्रम में ईडी ने बहुत से लोगों की संपत्तियां अटैच की। ईडी ने विक्रमजीत सिंह निवासी गिन्नीखेड़ा, अलीगंज, काशीपुर ऊधमसिंहनगर, मंदीप सिंह निवासी गिन्नीखेड़ा, विक्रमजीत सिंह और मंदीप की फर्म टेरा टेरा सीड्स और दिनेश प्रताप सिंह निवासी राजपुर रोड देहरादून के खिलाफ धनशोधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी।

इनकी संपत्तियां अटैच करने के बाद ईडी ने इनके खिलाफ अभियोजन शिकायत दर्ज कराई। इसकी स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। अब इनके खिलाफ ईडी ने जांच के बाद धनशोधन अधिनियम के तहत चार्जशीट दाखिल कर दी है। इस चार्जशीट का स्पेशल ईडी कोर्ट ने संज्ञान लेकर ट्रायल के लिए 13 मई की तिथि नियत की है। 

इतनी संपत्तियां हुई थीं अटैच

विक्रमजीत सिंह : 12 लाख रुपये की अचल संपत्तियां
टेरा टेरा सीड्स : 2.11 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियां
टेरा टेरा सीड्स के खाते में : 22.87 लाख रुपये

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed