{"_id":"6125caf68ebc3e7a240428f2","slug":"uttarakhand-news-woman-junior-engineer-accuses-ddo-of-molestation-complaint-to-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: महिला अवर अभियंता ने डीडीओ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को दी तहरीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
उत्तराखंड: महिला अवर अभियंता ने डीडीओ पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस को दी तहरीर
Wed, 25 Aug 2021 01:16 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, पुरोला
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, पुरोला
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:16 PM IST
सार
महिला अवर अभियंता ने बताया कि मंगलवार सुबह वे अपने स्थानांतरण के संबंध में जिला विकास अधिकारी से मिलने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची थीं। आरोप है कि इस दौरान जिला विकास अधिकारी ने अश्लील हरकत की और शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
एक महिला अवर अभियंता ने जिला विकास अधिकारी विमल कुमार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। महिला अवर अभियंता ने इस संबंध में पुलिस में तहरीर भी दी है। वहीं, जिला विकास अधिकारी ने इस प्रकार की किसी भी घटना से इंकार किया है।
विज्ञापन
महिला अवर अभियंता मंगलवार देर शाम अपने पिता के साथ पुरोला थाना पहुंची। यहां महिला अवर अभियंता ने बताया कि मंगलवार सुबह वे अपने स्थानांतरण के संबंध में जिला विकास अधिकारी से मिलने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंची थीं।
विज्ञापन
आरोप है कि इस दौरान जिला विकास अधिकारी ने अश्लील हरकत की और शारीरिक शोषण करने का प्रयास किया। महिला अवर अभियंता ने कहा कि वह किसी प्रकार स्वयं को बचाने में सफल हुईं। वहीं जिला विकास अधिकारी विमल कुमार ने आरोप को झूठा बताया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वह किसी महिला अवर अभियंता से मिले ही नहीं हैं। थानाध्यक्ष पुरोला प्रदीप तोमर ने कहा कि महिला अवर अभियंता ने डीडीओ विमल कुमार पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।