फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : wife dinning to come back sasural son in law killed her father

Uttarakhand News : पत्नी ने ससुराल जाने से मना किया तो दामाद ने पिता संग मिलकर ले ली ससुर की जान

Mon, 18 Jan 2021 01:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 18 Jan 2021 01:08 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : wife dinning to come back sasural son in law killed her father
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोरापड़ाव के पास हेड़ागज्जर गांव में एक विवाहिता ने प्रताड़ना से तंग आकर ससुराल जाने से मना किया तो पति ने अपने पिता की मदद से दिव्यांग ससुर को पीटकर मार डाला। बीच-बचाव के लिए आए साले और सास को भी पीट दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दामाद और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से पीलीभीत के अमरिया निवासी रोशनलाल दो दशक से हेड़ागज्जर निवासी मोहन कांडपाल के खेत में झोपड़ी बनाकर परिवार के साथ रहते थे। बटाईदारी का काम करने वाले रोशन लाल ने अपनी बड़ी बेटी आरती की शादी हेड़ागज्जर में ही रहने वाले गोपाल सक्सेना के साथ 25 नवंबर 2020 को की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालियों ने आरती को दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू किया तो आरती 13 जनवरी को मायके चली आई। 

शादी के बाद से ही बरपाने लगा था कहर

गोरापड़ाव के पास हेड़ागज्जर गांव में सरेशाम ससुर की जान लेने वाला गोपाल सक्सेना और उसका पिता नंद राम न तो पड़ोसी धर्म समझ पाए और ना ही रिश्तों की कद्र कर पाए। दो महीने पहले जिस उम्मीद से दोनों परिवार संबंधी बने थे, वह उम्मीद धरी की धरी रह गई। 

गोपाल और उसका पिता ट्रैक्टर चलाते हैं। आरती के अनुसार शादी के एक महीने बाद से ही उसे पीटना शुरू कर दिया गया। तीन दिन पहले दहेज के लिए पीटा गया। ससुराल मायके से सिर्फ 500 मीटर दूर है।

आरती के अनुसार उसके साथ आए दिन गाली-गलौज की जाती थी और पीटने की धमकी दी जाती थी। 13 जनवरी को भी नशे में आकर पीटा गया तो वह मायके चली आई। ससुराल पहुंचकर भी मारपीट की गई। 

आरोपी के साले रोहित का कहना है कि गोपाल के साथ उसकी बहनें भी आई थीं। इस घटना के चलते रोशनलाल का परिवार गमगीन हो गया है। बेटियों का रोते-रोते बुरा हाल है। आरती ने कहा कि जीवन साथी ने ही सब कुछ बर्बाद कर दिया।

विज्ञापन

रोशन लाल ने दामाद को रोकने की कोशिश की

शनिवार की शाम दामाद गोपाल सक्सेना अपने पिता नंद राम के साथ रोशन लाल के घर पहुंचा। उसने आरती से ससुराल चलने के लिए कहा तो आरती ने मना कर दिया। इस पर गोपाल आरती को घसीटते हुए ले जाने लगा तो बेटी की हालत देखकर दिव्यांग (बैसाखी के सहारे चलने वाले) रोशन लाल ने दामाद को रोकने की कोशिश की।

इस पर दामाद ने दिव्यांग ससुर के पेट में लात मार दी और उनकी पिटाई शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आईं सास मीना और साले रोहित को भी दामाद ने पीट दिया। ससुर के बेहोश होते ही वह भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। इस बीच, कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल रोशनलाल को बेस अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रोशन लाल का एक बेटा और चार बेटियां हैं। कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि रोशनलाल की पत्नी मीना की तहरीर पर धारा 304 और 323 के तहत गोपाल सक्सेना और उसके पिता नंदराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed