{"_id":"61f6439a433a6865ba63e9ec","slug":"uttarakhand-news-west-up-land-mafia-stephanie-caught-from-gurugram-sit-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: भूमाफिया यशपाल तोमर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 56 बीघा जमीन के मामले में की गई कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: भूमाफिया यशपाल तोमर को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, 56 बीघा जमीन के मामले में की गई कार्रवाई
Sun, 30 Jan 2022 05:08 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 30 Jan 2022 05:08 PM IST
सार
उत्तराखंड एसटीएफ भूमाफिया यशपाल तोमर के खिलाफ पिछले काफी समय से इस जांच में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरिद्वार के ज्वालापुर की चर्चित 56 बीघा जमीन की धोखाधड़ी के मामले में एसटीएफ की एक टीम ने बागपत निवासी यशपाल तोमर को गिरफ्तार किया है। यशपाल तोमर की गिरफ्तारी की सूचना पर उत्तर प्रदेश पुलिस और एसटीएफ की टीम भी उससे पूछताछ के लिए हरिद्वार पहुंची।
ज्वालापुर की चर्चित की 56 बीघा जमीन मामले में दिल्ली निवासी गिरधारी लाल ने पिछले दिनों एक मुकदमा ज्वालापुर कोतवाली में दर्ज कराया था। जिसमें आरोप था कि यशपाल तोमर उस पर जमीन अपने नाम करने का दबाव डाल रहा है।
उत्तराखंड पुलिस के डीजीपी अशोक कुमार के निर्देश पर मुकदमा दर्ज होने के बाद इस मामले की जांच उत्तराखंड एसटीएफ को सौंपी गई थी। एक टीम आरोपी यशपाल तोमर को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर हरिद्वार ले आई है। ज्वालापुर कोतवाली में उससे पूछताछ की जा रही है। बागपत के रहने वाले यशपाल तोमर का विवादित जमीनों से पुराना नाता है।
विज्ञापन
बताया जाता है कि हरिद्वार से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान तक उसकी सैकड़ों करोड़ रुपये की जमीन हैं। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि यशपाल तोमर को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। ज्वालापुर पुलिस इस मामले में कार्रवाई में जुटी है।