फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: vegetable rate list, tomato price crossing 80 rupees

सब्जियों के दाम: शादियों के मुहूर्त कम हुए तो गिरे सब्जियों के दाम, लेकिन फिर भी टमाटर हुआ 'लाल'

Fri, 26 Nov 2021 11:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 26 Nov 2021 11:37 AM IST
सार

हरिद्वार शहरी क्षेत्र में अधिकतर सब्जियां देहात और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों व दिल्ली आजाद नगर मंडी से आती हैं। आमतौर पर सर्दियों में सब्जियां सस्ती हो जाती हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: vegetable rate list, tomato price crossing 80 rupees
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

सहालग सीजन में सब्जियों की कीमतों में आया उछाल मुहूर्त कम होने से नीचे आया है। सब्जियां कुछ सस्ती होने से लोगों को राहत मिली है। बावजूद इसके मटर अभी भी 120 रुपये है। शिमला मिर्च और गोभी भी 60 रुपये प्रति किलो बिक रही है। 30 नवंबर से 13 दिसंबर तक रिकॉर्ड शादियां हैं। इस बीच सब्जियों की कीमतों में उछाल आने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


सहालग में रिकॉर्ड शादियां हुईं
हरिद्वार शहरी क्षेत्र में अधिकतर सब्जियां देहात और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों व दिल्ली आजाद नगर मंडी से आती हैं। आमतौर पर सर्दियों में सब्जियां सस्ती हो जाती हैं। इस बार नवंबर के दूसरे पखवाड़े से सहालग में रिकॉर्ड शादियां हुईं। कोरोनाकाल के बाद से हर गली-मोहल्ले में शाहनाई गूंजी।
विज्ञापन


इसकी वजह से सब्जियों की कीमत आसमान छू गई। नवंबर माह में ही डीजल की कीमतों में गिरावट आई। ट्रांसपोर्ट भाड़ा कम नहीं होने से सब्जियों की कीमतें भी नीचे नहीं आई। जिसके चलते टमाटर, गोभी, मटर और शिमला मिर्च आम आदमी की रसोई से बाहर हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमान छू रहे सब्जियों के दाम: टमाटर के बढ़ते दामों ने बिगाड़ दिया गृहणियों का बजट 
 

सोई का बजट बिगड़ा

कनखल निवासी ममता सैनी के मुताबिक सब्जियां महंगी होने से रसोई का बजट बिगड़ गया था। किलो में खरीदी जाने वाली सब्जियां पाव भर लेकर काम चलाना पड़ा। सब्जियों की जगह दाल से काम चलाना पड़ा। अब जाकर कुछ राहत मिली है।

ज्वालापुर के सब्जी विक्रेता अशोक कुमार बताते हैं कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में शादियों के मुहूर्त कम हैं। जिससे सब्जियों का भाव कम हुआ है। बाहरी मंडियों से सब्जियों की आवक बरकरार है, लेकिन खपत कम होने से अधिकतर सब्जियों की कीमतों में 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक कमी आई है। 

हरिद्वार में सब्जियों के भाव प्रति किलोग्राम रुपये में 
सब्जियां- हफ्ते भर पहले-अब 
टमाटर-80-60
प्याज-50-40
गोभी-80-60
मटर-140-120
कद्दू-40-30
बैगन-40-30
करेला-45-40
शिमला मिर्च-100-60
लौकी-40-30
पत्ता गोभी-40-30
गाजर-80-40
आलू-30-25

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed