फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Uproar over pregnancy of minor Girl in Kirtinagar angry people blackened the accused

उत्तराखंड: कीर्तिनगर में नाबालिग से दुष्कर्म, लोगों ने आरोपी का सिर मुंडवाकर पोती कालिख, बाजार में घुमाया

Fri, 29 Sep 2023 08:08 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रीनगर गढ़वाल Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 29 Sep 2023 08:08 PM IST
सार

Uttarakhand Crime News: पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार व पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Uproar over pregnancy of minor Girl in Kirtinagar angry people blackened the accused
नाबालिग से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड के श्रीनगर में तहसील कीर्तिनगर के एक राजस्व क्षेत्र में नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना के सामने आने पर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी का सिर मुंडवाया और कालिख पोतकर बाजार क्षेत्र में घुमाया।

विज्ञापन


राजस्व पुलिस ने पीड़िता के चाचा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ दुराचार व पोक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। राजस्व पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। वहीं नाबालिग किशोरी को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। नाबालिग किशोरी गर्भवती बताई जा रही है।
विज्ञापन


देवप्रयाग:  ऋषिकेश बद्रीनाथ हाईवे के पास जेसीबी लदा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिरा, ऑपरेटर की मौके पर ही मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील कीर्तिनगर के राजस्व क्षेत्र स्थित गांव में एक नाबालिग किशोरी के पेट का आकार बड़ा होने पर मां ने उसे उसके स्वास्थ्य के बारे में पूछा। नाबालिग ने किसी तरह से स्वास्थ्य खराब नहीं होने की बात कही। जिस पर मां व अन्य परिजनों ने डांटकर पूछा, तो किशोरी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना की जानकारी परिजनों को दी।

घटना के सामने आने पर क्षेत्र के आक्रोशित स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर उसका सिर मुंडावा दिया और कालिख पोतकर बाजार क्षेत्र में घुमा दिया। जिसके बाद राजस्व पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसडीएम कीर्तिनगर सोनिया पंत ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि नाबालिग किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। नाबालिग किशोरी गर्भवती है, लेकिन कितने माह की है, इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। बताया कि आरोपी बिहार का मूल निवासी है, जो क्षेत्र में मिस्त्री कार्य करता है। लंबे समय से इस क्षेत्र में लोगों के घर बनाने का काम करता आ रहा है। मामले को रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित किए जाने के लिए डीएम टिहरी को पत्र भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed