फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Uproar in shivaji statue unveiling program, MLA name erased mayor name was written

रुड़की: मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में हंगामा, शिलापट्ट पर विधायक का नाम मिटाकर लिखा मेयर का नाम

Sun, 05 Sep 2021 12:39 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 05 Sep 2021 12:39 PM IST
सार

रविवार को रुड़की में गणेशपुर पुल के पास चौक पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द महाराज, विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल ने शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान शिलापट्ट पर विधायक देशराज कर्णवाल समर्थकों ने नाम मिटाया और उसके ऊपर गौरव गोयल का नाम लिख दिया।

विज्ञापन
uttarakhand news: Uproar in shivaji statue unveiling program, MLA name erased mayor name was written
कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्रपति शिवाजी महाराज की मूर्ति अनावरण और लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक देशराज कर्णवाल के समर्थक और नामित पार्षद सतीश शर्मा ने जमकर हंगामा किया। साथ ही मेयर गौरव गोयल से उनकी तीखी नोकझोंक भी हुई। जिससे कार्यक्रम में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन


विधायक देशराज कर्णवाल का नाम मिटाया, मेयर का नाम लिख दिया
रविवार को रुड़की में गणेशपुर पुल के पास चौक पर कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानन्द महाराज, विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल ने शिवाजी महाराज की मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान मेयर गौरव गोयल के समर्थकों ने शिलापट्ट पर विधायक देशराज कर्णवाल का नाम मिटाया और उसके ऊपर मेयर का नाम लिख दिया। जिसे देख विधायक देशराज कर्णवाल भड़क गए।

विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री के सामने ही चलती रही नोकझोंक

नामित पार्षद सतीश शर्मा और अन्य लोग मंच पर ही मेयर से भीड़ गए और हंगामा कर दिया। कैबिनेट मंत्री  यतीश्वरानन्द महाराज के सामने ही यह नोकझोंक चलती रही। नामित पार्षद ने आरोप लगाया कि मेयर ने शनिवार की रात विधायक का नाम पट्ट से मिटाकर अपना नाम लिखवाया है। मेयर ने सोची समझी साजिश के तहत ऐसा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

कहा कि वह मेयर के खिलाफ इस मामले में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराएंगे। आरोप लगाया कि मेयर महापुरुषों के नाम पर भी राजनीतिक कर रहे हैं। वहीं काफी देर बाद पुलिस ने उन्हें किसी तरह समझाकर शांत किया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed