फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Union State Water Resources Minister Prahlad Singh Patel press conference

उत्तराखंड: जल जीवन मिशन के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल

Sat, 09 Oct 2021 06:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 09 Oct 2021 06:51 PM IST
सार

केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर हैं। शुक्रवार को उन्होंने ऋषिकेश में जल जीवन मिशन की श्यामपुर पेयजल योजना का शिलान्यास किया।

विज्ञापन
uttarakhand news: Union State Water Resources Minister Prahlad Singh Patel press conference
मुख्यमंत्री धामी से मिले केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रह्लाद पटेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल उत्तराखंड में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाएंगे। दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आए केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव हैं। योजना का लक्ष्य 2022 में पूरा करने के लिए यह जरूरी है कि योजना से जुड़े कर्मचारियों की चुनाव ड्यूटी न लगाई जाए और दिसंबर में प्रस्तावित टेंडर प्रक्रिया को चुनाव आचार संहिता के दायरे से बाहर रखा जाए। उन्होंने चुनाव आयोग से अपील की कि वह सर्वदलीय बैठक में इस मसले पर गंभीरता से विचार करे। इस संबंध में वह आयोग को पत्र लिखेंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय मंत्रिपरिषद के सभी सदस्य हिमालयी राज्यों में प्रवास कर रहे हैं। उत्तराखंड प्रवास में उन्होंने जल जीवन मिशन की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन घोषित हुआ था। उस समय उत्तराखंड राज्य में  आठ फीसदी घरों तक ही पाइपलाइन से पानी पहुंच रहा था। आज की तारीख में 47 प्रतिशत से ज्यादा घरों तक पाइप लाइन से पानी पहुंच गया। 2022 का लक्ष्य भी समय पर पूरा करेंगे। मोदी सरकार में असंभव से दिखने वाले काम समय सीमा के भीतर संभव हो गए। उन्होंने कहा कि यूएनओ ने भारत को खुले में शौच मुक्त करने को 2030 का लक्ष्य दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमने वह लक्ष्य 11 साल पहले प्राप्त कर लिया। तब पीएम ने कहा था कि यह लक्ष्य प्राप्ति नहीं पायदान है। तब ओडीएस प्लस 2 शुरू किया गया। इसमें किसी भी ग्राम पंचायत, आंगनबाड़ी स्कूल धार्मिक स्थल, बाजार में आपरेशन शौचालय हों। ठोस कचरे का प्रबंधन हो तो उदीयमान श्रेणी मानेंगे। अगर चारों के साथ लिक्विड मैनेजमेंट हो जाएगा तो वह उज्जवल श्रेणी कहलाएगा। कचरा प्रबंधन के साथ साइन बोर्ड लगाता है तो मानेंगे की शौचालय उत्कृष्ट स्थिति में है। ये 20 दिन पहले मानक बनाएं। समीक्षा में उन्होंने पाया कि उत्तराखंड में 20 प्रतिशत पंचायतें पहले और दूसरे पैरामीटर को पूरा करती हैं। पत्रकार वार्ता में पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल, प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन, अनिल गोयल, मनवीर सिंह चौहान, सुनील सैनी, संजीव वर्मा, सत्यवीर चौहान उपस्थित थे।

कोरोनाकाल में छह महीने विलंब हुआ
उन्होंने कहा कि कोरोनाकाल के चलते छह महीने का विलंब है। इसके बावजूद लक्ष्य में कोई परिवर्तन नहीं किया गया। लेकिन उत्तराखंड चुनाव  वाला राज्य है। पानी ऐसी चीज है, जो हर घर तक लोग चाहते हैं। इसलिए मैं निर्वाचन आयोग को लिखूंगा कि जल निगम और जेजेएम के लोगों की चुनाव में डयूटी न लगाई जाए। टेंडर की प्रक्रिया दिसंबर के आसपास होगी। इसे आचार संहिता में न रोका जाए। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि हर घर नल से जल पहुंचाने के साथ ही सरकार का शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए सभी 95 विकास खंडों में लैब खोलने का प्रस्ताव है। अभी प्रदेश में पानी की गुणवत्ता की जांच के लिए 27 लैब हैं। हर ग्राम पंचायत के अंतर्गत राजस्व गांव में टेस्टिंग की सुविधा होगी। हर राजस्व गांव पांच महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें किट दी जाएगी। स्कूली बच्चों को भी इसकी ट्रेनिंग दी जाएगी।

केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री पटेल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात
केंद्रीय जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि केंद्र में विचाराधीन प्रस्तावों की प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। मुलाकात के दौरान उत्तराखंड में जल शक्ति मंत्रालय के सहयोग से चल रहे विभिन्न कार्यों पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल जीवन मिशन के हर घर नल और हर घर जल का लक्ष्य जल्द पूर्ण किया जाएगा। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में मात्र एक रुपये में एवं शहरी गरीबों को 100 रूपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है। केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा राज्य को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। जो प्रकरण अभी प्रक्रिया में हैं, उनमें तेजी लाई जाएगी।
 

दूधली गांव में पेयजल संकट होगा दूर : पटेल

केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने शनिवार को जल जीवन मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत दूधली पेयजल योजना के सुदृढ़ीकरण कार्यों का लोकार्पण किया। इस योजना की लागत 1.26 करोड़ है। दूधली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि इस पेयजल योजना से लोगों की पेयजल की दिक्कत दूर हो सकेगी। कहा कि सरकार का पूरा प्रयास है कि प्रत्येक घर तक सुचारू पेयजल पहुंचाया जाए। भाजपा सरकार ने ज्वलंत समस्याओं का समाधान और जनता को सुविधाएं देने के लिए अहम निर्णय लेकर उनको अंजाम तक पहुंचाया है।

इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत योजनाओं के बारे में बताया। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि राज्य सरकार पेयजल व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने पर विशेष ध्यान दे रही है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि डोईवाला के दूधली से ही एक रुपये में पेयजल कनेक्शन की शुरूआत की गई थी। कहा कि क्षेत्र की पेयजल समस्याओं का निदान तेजी से हुआ है। कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री करन बोरा, दूधली प्रधान श्याम सिंह धामी, माजरी मंडल अध्यक्ष राजकुमार, महामंत्री ललित पंत, बृजभूषण गैरोला, प्रधान नेहा, पंकज रावत, मंजू जोशी, नगीना रानी, प्रेमा पांडे, नरेंद्र नेगी, दीपक कुमार, सतेन्द्र चौधरी, प्रवीण कुमार, उम्मेद वोरा, श्रवण प्रधान,नवीन पांडे,संदीप पाल, जल संस्थान के नमित रमोला, कैलाश पैन्यूली आदि थे।

चुनावी साल में केंद्रीय मंत्रियों ने किया उत्तराखंड का रुख
चुनावी साल में केंद्रीय मंत्रियों ने उत्तराखंड का रुख करना शुरू कर दिया है। शनिवार को मोदी कैबिनेट के तीन मंत्री उत्तराखंड पहुंचे। दो केंद्रीय मंत्री भी इसी महीने उत्तराखंड आएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को उत्तराखंड आए। उनके बाद शनिवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने देवभूमि से देश की हेली नीति का एलान किया। साथ ही उत्तराखंड के सात स्थानों के लिए हेलिकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया।

केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने देहरादून में एनएचएआई, बीआरओ और लोनिवि (एनएच) के अधिकारियों के साथ बैठक की। वे चारधाम आलवेदर रोड परियोजना, एनएचएआई की सड़कों और पुलों के कार्य, राष्ट्रीय राजमार्गों पर चल रहे कार्यों की समीक्षा करने पहुंचे हैं ताकि इनमें और तेजी आए। केंद्रीय जल शक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल भी उत्तराखंड के दौरे पर हैं।

इस महीने शाह और राजनाथ भी आएंगे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी उत्तराखंड के दौरे पर आएंगे। शाह इसी महीने 16 व 17 अक्तूबर को उत्तराखंड के दौरे पर होंगे। राजनाथ सिंह भी 24 अक्तूबर को उत्तराखंड में होंगे। वह पिथौरागढ़ में शहीद सम्मान यात्रा का आगाज करेंगे। इनके अलावा कई और मंत्रियों और केंद्रीय नेताओं के भी उत्तराखंड दौरे पर आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed