फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Union Minister Jyotiraditya Scindia reached Uttarkashi

Uttarakhand: उत्तरकाशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, करेंगे वाइब्रेंट विलेज योजना की समीक्षा

Tue, 14 Mar 2023 01:03 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Mar 2023 01:03 PM IST
सार

वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सरकार देश की सीमा पर स्थित गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए अलग से बजट खर्च करने जा रही है। जिसके चलते केंद्रीय मंत्री खुद ग्रामीणों से वार्ता करने पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Union Minister Jyotiraditya Scindia reached Uttarkashi
उत्तरकाशी पहुंचे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार दोपहर उत्तरकाशी दौरे पर पहुंचे। इस दौरान वे हर्षिल घाटी के धराली गांव में वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत गांव में मूलभूत सुविधाओं आदि को लेकर ग्रामीणों के साथ बातचीत करेंगे।  

विज्ञापन


दो दिवसीय भ्रमण के तहत वे दोपहर करीब 12 बजे हर्षिल हैलीपैड पहुंचे। केंद्रीय मंत्री सिंधिया का भटवाड़ी ब्लाक प्रमुख विनीता रावत, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष हरीश सेमवाल, भाजपा नेता जगमोहन रावत आदि ने स्वागत किया। उनका यह भ्रमण केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी वाइब्रेंट विलेज योजना को लेकर है। जिसमें वे सीमांत धराली गांव के ग्रामीणों की सरकार से अपेक्षाओं के बारे में भी जानकारी लेंगे। साथ ही वर्तमान में गांव में मौजूद मूलभूत सुविधाओं की भी समीक्षा करेंगे।

विज्ञापन

क्या है योजना

बता दें कि वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सरकार देश की सीमा पर स्थित गांवों में मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए अलग से बजट खर्च करने जा रही है। जिसके लिए 4800 करोड़ रुपए का बजट आवंटित किया गया है। इनमें से 2500 करोड़ रुपए का बजट केवल सड़कों के विकास पर खर्च होगा। जिससे सीमांत गांव के बाशिंदों को विकास की उम्मीद जगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed