फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Two youths Died Due to drown into Gadera in Pauri

उत्तराखंड: पौड़ी में दर्दनाक हादसा, गदेरे में नहाने गए दो युवकों की डूबकर मौत

Sun, 24 Jul 2022 09:34 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी,पौड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी,पौड़ी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 Jul 2022 09:34 PM IST
सार

रविवार को गदेरे में नहाने के लिए दो युवक उतरे जबकि दो किनारे पर ही रहे। जैसे ही उन्होंने दोनों को पानी में डूबता देखा तो वे दोनों भी उन्हें बचाने पानी में उतर गए।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Two youths Died Due to drown into Gadera in Pauri
डूबकर मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पौड़ी तहसील पौड़ी के राजस्व क्षेत्र स्थित एक गांव के दो युवाओं की गदेरे में नहाते समय डूबकर मौत हो गई है। राजस्व पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पौड़ी भेज दिया है। 

विज्ञापन


रविवार को तहसील पौड़ी के राजस्व क्षेत्र पेडुलस्यूं चार स्थित तल्ली ढांढरी के चार युवा डुंगरी गांव के समीप डकुल्या गदेरे में नहाने गए। जहां भीराडांगू स्थान पर गदेरे में नहाने के लिए दो युवक उतरे जबकि दो किनारे पर ही रहे। जैसे ही उन्होंने दोनों को पानी में डूबता देखा तो वे दोनों भी उन्हें बचाने पानी में उतर गए। जैसे-तैसे पानी में डूबे दोनों युवाओं को बाहर निकालकर स्थानीय लोगों की मदद व 108 से युवाओं को पौड़ी जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पेडुलस्यूं चार राजस्व क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक महावीर सिंह चौहान ने बताया कि तल्ली डुंगरी निवासी प्रमोद सिंह (32) पुत्र रघुवीर सिंह और मोहित नेगी (34) पुत्र महावीर सिंह की गदेरे में नहाते समय डूबने से मौत हो गई है। ग्रामीणों ने कहा कि गदेरे में यह स्थान दुर्घटना संभावित है लेकिन यहां सुरक्षा की कोई पुख्ता व्यवस्था नहीं है। वहीं विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी ने जिला चिकित्सालय पहुंच कर घटना के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा में नहाते दो युवक डूबे, एक बचा

खेत में चारा लेने गए तीन युवक गंगा नदी में नहाते वक्त बह गए। इसमें से एक युवक किसी तरह बाहर निकल आया। दो युवक गंगा नदी में डूबकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया।

रविवार सुबह रायसी चौकी क्षेत्र के गांव सोपरी शिवपुरी निवासी अक्षय (20), ललित (21) और अंकित (20) घर से चारा लेने के लिए बालावाली के गंगा नदी के किनारे गए थे। बताया जा रहा है कि चारा काटने के बाद तीनों गंगा नदी में नहाने लगे। गंगा नदी में तेज बहाव के चलते तीनों बहने लगे। किसी तरह अक्षय गंगा नदी से बाहर निकल आया। ललित और अंकित तेज बहाव में बहने लगे। इस बीच अक्षय ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। साथ ही मामले की सूचना पुलिस को दी।

 सूचना मिलते ही पुलिस व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश में गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया। एसडीआरएफ ने करीब दो घंटे तक गंगा नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं, सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों के डूबने की सूचना पर परिजनों का भी रो रोकर बुरा हाल हो रहा है। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि दोनों युवकों की लगातार तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed