फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Two more Sample of buckwheat flour failed monitoring campaign on sale continues

Uttarakhand: कुट्टू के आटे के दो और सैंपल हुए फेल, बिक्री पर निगरानी अभियान जारी, हर जिले में दो टीमें गठित

Thu, 03 Apr 2025 09:52 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 03 Apr 2025 09:52 PM IST
सार

अभियान की प्रत्येक दिन समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों के फीडबैक के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाती है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Two more Sample of buckwheat flour failed monitoring campaign on sale continues
दुकान में छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से प्रदेश भर में कुट्टू के आटे की बिक्री पर निगरानी जारी है। विभिन्न जिलों से सात सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जबकि दो और सैंपल फेल पाए गए हैं।

विज्ञापन


एफडीए आयुक्त डाॅ. आर राजेश कुमार ने बताया कि अभियान की प्रत्येक दिन समीक्षा की जा रही है। अधिकारियों के फीडबैक के आधार पर आगे की रणनीति तय की जाती है। अभियान का उद्देश्य मिलावटी और असुरक्षित कुट्टू आटा की बिक्री को रोकना और जनता को सुरक्षित खाद्य पदार्थों की उपलब्धता करना है।
विज्ञापन


एफडीए की टीम ने राज्य के विभिन्न जनपदों में कुट्टू आटा के सात नमूने और पांच अन्य व्रत में उपयोग होने वाले खाद्य पदार्थों के नमूने एकत्र किए। इन सैंपलों को जांच के लिए रुद्रपुर प्रयोगशाला भेजा गया। जबकि जांच में दो कुट्टू आटा के सैंपल फेल पाए गए। सैंपल जांच रिपोर्ट को गंभीरता से लिया गया है। असुरक्षित पाए गए नमूनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Haridwar: कुट्टू का आटा खरीदते समय बरतें ये सावधानियां, जरा सी लापरवाही कर सकती है बीमार

हर जिले में दो टीमों का गठन
एफडीए के उपायुक्त डॉ.राजेंद्र कांडपाल की अगुवाई में विभिन्न जनपदों में छापामारी अभियान चल रहा है। अभियान के तहत नैनीताल, ऊधमसिंह नगर, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत में भी दुकानों पर छापामारी की गई। हर जनपद में दो टीमों का गठन किया गया है। इन टीमों ने तीन दर्जन से अधिक सैंपल एकत्रित किए। ऊधमसिंह नगर से लिए गए एक सैंपल में कीड़े पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed