{"_id":"6176b2cd05e34f4a882b0f8f","slug":"uttarakhand-news-two-labourers-died-due-to-connected-in-ammonia-gas-rudrapur-sidcul-plant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: सिडकुल के सीईपीटी प्लांट के टैंक में गैस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: सिडकुल के सीईपीटी प्लांट के टैंक में गैस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत
Mon, 25 Oct 2021 07:13 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 25 Oct 2021 07:13 PM IST
सार
क्षेत्र में जलभराव होने की वजह से प्लांट की मोटर फुंक गई थी। तीनों वहां मोटर ठीक करने गए थे।
विज्ञापन
गैस की चपेट में आकर तीन लोगों की मौत्
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के रुद्रपुर में सोमवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। सिडकुल के सीईपीटी प्लांट के टैंक की खतरनाक गैस के प्रभाव में आकर मोटर ठीक करने गए तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एसडीआरएफ और दमकल कर्मियों की टीम ने शवों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, सिडकुल के सेक्टर सात में सीईपीटी प्लांट है। इसमें उद्योगों के गंदे पानी का ट्रीटमेंट किया जाता है। इसका संचालन रेमकी कंपनी करती है। क्षेत्र में जलभराव होने की वजह से प्लांट की मोटर फुंक गई थी।
विज्ञापन
सोमवार की शाम कंपनी का हेल्पर हरिपाल निवासी बरेली टैंक में सफाई करते हुए गिर गया था। इसके बाद उसे बचाने के लिए प्लांट हेड रमन निवासी रुद्रपुर और मार्केटिंग कर्मचारी अवधेश टैंक में उतरे थे।
विज्ञापन
इस दौरान तीनों अमोनिया गैस की चपेट में आ गए और बाहर नहीं आ सके। सीओ आशीष भारद्वाज ने बताया कि तीनों लोग टैंक के अंदर गैस की चपेट में आए जिससे दम घुटने के कारण उनकी मौत हुई है।