उत्तराखंड: वीकेंड पर नैनीताल और ऋषिकेश के होटल पर्यटकों से पैक, व्यावसायियों के चेहरे खिले
शनिवार को क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही होने से व्यापारियों, होटल व्यवसायियों और कैंप संचालकों के चेहरे खिल गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वीकेंड पर तीर्थनगरी ऋषिकेश में पर्यटकों की चहलकदमी दिखी। तपोवन, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, मुनिकीरेती और आसपास के क्षेत्र सैलानियों से गुलजार रहे। क्षेत्र में पर्यटकों की चहलकदमी देख स्थानीय पुलिस प्रशासन व्यवस्थाएं चाकचौबंद करने में जुटा रहा। होटल और कैंप भी पर्यटकों से पैक रहे।
कैंपटी की मुख्य झील में मलबा भरने से परेशानी
टिहरी गढ़वाल स्थित पर्यटन स्थल कैंपटी की मुख्य में झील में मलबा भरने से पर्यटक परेशान रहे। शनिवार को 615 पर्यटक पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने 53 लोगों का सत्यापन किया। थानाध्यक्ष कैंपटी नवीन चंद्र जुराल ने बताया कि वाकेंड के चलते कैंपटी में शनिवार को 123 वाहनों से 615 पर्यटक पहुंचे।
इस दौरान बिना मास्क के घूमने वाले 13, सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन में 16 और एमवी एक्ट के तहत नौ लोगों का चालान किया गया। कैंपटी की मुख्य झील में मलबा आ गया था। इससे पर्यटकों को नहाने में बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इधर, मसूरी में बिना मास्क घूमने पर 9 और सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर 60 लोगों का चालान किया गया। इनसे 10500 रुपये जुर्माना वसूला गया।
होटल व्यवसायियों और कैंप संचालकों के चेहरे खिल गए
शनिवार को क्षेत्र में पर्यटकों की आवाजाही होने से व्यापारियों, होटल व्यवसायियों और कैंप संचालकों के चेहरे खिल गए। होटल और कैंपों का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग की। शिवपुरी, तपोवन, घट्टूगाड़, मोहनचट्टी, बैरागढ़, रत्तापानी, नैल आदि जगहों पर संचालित कैंप भी सैलानियों ने गुलजार रहे।
रुड़की: वीकेंड पर उत्तराखंड-यूपी बॉर्डर पर उमड़ी सैलानियों की भीड़, वाहनों की लगी लाइन
ऋषिकेश मुख्य बाजार में वाहनों का दबाव न बढ़े इसके लिए पुलिस प्रशासन ने श्यामपुर चौकी बाइपास से वाहनों का रुट डायवर्ट कर दिया। बाहरी प्रांतों से आने वाले पर्यटकों के निजी वाहन नटराज चौक, भद्रकाली मंदिर होते हुए तपोवन पहुंचे।
जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे
लक्ष्मणझूला मोटर मार्ग पर स्थानीय लोगों को जाम से परेशान न होना पड़े इसके लिए जगह-जगह पुलिस के जवान तैनात रहे। रायवाला, कैलासगेट, तपोवन चौकी और भद्रकाली चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बाहरी पर्यटकों की आरटीपीसीआर जांच में जुटी रही।
होटल व्यावसायी अनुसूया प्रसाद पांडेय ने कहा कि इस वीकेंड पर बीते दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। उनके होटलों में इस बार 80 फीसद एडवांस बुकिंग हुई। होटल में प्रवेश करने से पहले पर्यटकों से उनका आरटीपीसीआर टेस्ट की जांच की जा रही है।
कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से किया जा रहा पालन
इसके अलावा होटलों में कोविड-19 के नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। कैंप संचालक जीतपाल सिंह ने बताया कि कैंप पर्यटकों से गुलजार हैं। ऑनलाइन और एडवांस बुकिंग करने के बाद ही पर्यटक कैंपों की ओर रुख कर रहे हैं।
सैलानियों के आने से नैनीताल में बढ़ी चहल-पहल
रुक रुककर हो रही बारिश के बाद भी सप्ताह के अंत में नैनीताल में सैलानियों की आवाजाही अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक नजर आई। भीड़ बढ़ने से मल्लीताल क्षेत्र में बाजारों में खासी चहल पहल देखने के लिए मिली।
ईद से पहले नैनीताल में काफी संख्या में सैलानी पहुंच रहे थे, जिसके बाद जिला प्रशासन ने नैनीताल आने वाले सैलानियों के लिए कुछ सख्ती की थी। सख्ती का असर यह रहा कि सैलानी नैनीताल के बजाय आसपास के पर्यटक स्थलों की ओर चले गए। अब सख्ती कुछ कम कर दी गई है। लिहाजा फिर से सैलानियों का रुख नैनीताल की ओर होने लगा है।
शनिवार की सुबह से ही सैलानी नैनीताल पहुंचने शुरू हो गए थे। मौसम सामान्य था लिहाजा सैलानियों ने चिड़ियाघर, स्नोव्यू, बारापत्थर, केव गार्डन, बॉटनिकल गार्डन आदि का भ्रमण किया।
वहीं कई सैलानियों ने नैनीझील में नौका विहार और बारापत्थर क्षेत्र में घुड़सवारी का आनंद लिया। भीड़ बढ़ने से नैनीताल की अधिकतर पार्किंगों में काफी संख्या में वाहन खड़े नजर आए। सैलानियों के आने से कारोबारियों के चेहरे खिले नजर आए।