फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Tourist crowd in haridwar and rishikesh traffic jam on weekend

Uttarakhand: वीकेंड पर दिल्ली-यूपी के पर्यटकों की उमड़ी भीड़, हरिद्वार-ऋषिकेश में जाम से हुए हलकान

Sun, 30 Apr 2023 10:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून/ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 30 Apr 2023 10:09 PM IST
सार

शनिवार को ही उत्तराखंड घूमने के लिए दिल्ली एनसीआर, यूपी, पंजाब, चंडीगढ़ आदि से लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। रविवार को हरिद्वा, ऋषिकेश और मसूरी में पर्यटकों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Tourist crowd in haridwar and rishikesh traffic jam on weekend
वीकेंड पर उत्तराखंड में जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वीकेंड पर हरिद्वार और ऋषिकेश यात्रियों से गुलजार रहा। दिनभर शहर में वाहनों का दबाव रहा। हाईवे पर शाम तक वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे, जिससे जाम की स्थिति बनी रही। शहर के अंदर भी वाहनों की कतारें लगी रही। शनिवार को ही हरिद्वार घूमने के लिए दिल्ली एनसीआर, यूपी, पंजाब, चंडीगढ़ आदि से लोग पहुंचने शुरू हो गए थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें... गंगा आरती में लीन दिखीं हरिद्वार पहुंचीं एक्ट्रेस कंगना रनौत
विज्ञापन


ट्रेन और बसों के अलावा अधिकांश लोग निजी वाहनों से पहुंचे। शनिवार को दिनभर हाईवे और शहर के अंदर वाहनों की कतार लगने से जाम लगता रहा। रविवार को भी सुबह से ही हाईवे पर वाहनों का दबाव रहा। शहर के अंदर रेलवे रोड, ललतारो पुल और बिरला पुल पर जाम लगता रहा। वहीं, मसूरी में 50 फिसदी होटल पैक हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक प्लान फिर धड़ाम, शहर में लगा लंबा जाम

ऋषिकेश में यातायात पुलिस वीकेंड पर लगने वाले जाम से शहर को निजात नहीं दिला पा रही है। रविवार को भी शहर के अंदर शनिवार वाला हाल रहा। वीकेंड के दौरान लगने वाले जाम से निजात के लिए पुलिस का बनाया नया प्लान फिर धड़ाम हो गया। पर्यटकों को रूट का पालन करवाने में यातायात पुलिस का पसीना छूट गया और पर्यटक भी लंबे जाम में दिनभर परेशान रहे।

रूट पालन के लिए पुलिस रोकती है तो बाहरी राज्यों के वाहन गलियों के अंदर तक प्रवेश कर जाते हैं। उन्हें जल्दबाजी रहती है कि वे कितनी जल्दी शहर से बाहर निकलें, लेकिन इसके उलट शहर की भीतरी गलियों में जाम लगता है और स्थानीय लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। सुबह पांच बजे से ही हरिद्वार से ऋषिकेश तक इन दूसरे राज्यों के पर्यटकों की आवाजाही शुरू हो गई। वाहनों की भीड़ से नेपाली फार्म, श्यामपुर फाटक, कोयलघाटी, पुरानी चुंगी, घाट चौक, देहरादून तिराहा, चंद्रभागा पुल, भैरव मंदिर, कैलाशगेट, खारास्रोत और तपोवन तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई।
बेतरतीब पार्किंग बनी सिरदर्द

वीकेंड पर दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी बंगाल, बिहार, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र आदि प्रांतों के पर्यटक कैंपिंग और राफ्टिंग करने के लिए तपोवन, मुनि की रेती, स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला, ब्रह्मपुरी, शिवपुरी और हेंवलघाटी क्षेत्र पहुंचे। कोयलघाटी से तपोवन तक सड़क किनारे वाहनों को बेतरतीब ढंग से पार्क किया गया था, जिससे भी जाम लगा।

गूगल पर नहीं अपडेट हुआ मैप

नए ट्रैफिक प्लान के तहत गूगल पर शहर के रूट मैप को अपडेट कराने की भी बात हुई थी। इस पर कोई कार्रवाई न होने से पर्यटक गूगल मैप का सहारा लेकर शहर की भीतरी गलियों में पहुंच जाते हैं। इसके चलते रेलवे रोड, तिलक रोड, मुखर्जी मार्ग, देहरादून रोड, चौदहबीघा आदि जगहों पर खूब जाम लगता है। इससे लोकल रूट पर चलने वाले लोगों की आवाजाही बाधित हो रही है। वहीं, लक्ष्मणझूला नीलकंठ मोटर मार्ग पर भी दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते रहे।

13 के चालान, 11 वाहनों को क्रेन से उठाया

सड़क किनारे नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने रविवार को भी अभियान चलाया। पुलिस कर्मचारियों ने सड़क पर आड़े-तिरछे खड़े 11 वाहनों को क्रेन से उठाकर कोतवाली पहुंचा दिया। इसके अलावा 13 वाहनों का चालान किया गया। चालान की कार्रवाई में करीब 18 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। यातायात उप निरीक्षक अनवर खान ने बताया कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed