{"_id":"6391e0d688e12f18037c7920","slug":"uttarakhand-news-today-tragic-car-accident-in-bageshwar-many-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: बागेश्वर में रमाड़ी के पास खाई में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: बागेश्वर में रमाड़ी के पास खाई में गिरी कार, तीन महिलाओं समेत चार की मौत, दो घायल
Thu, 08 Dec 2022 08:51 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 08 Dec 2022 08:51 PM IST
सार
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। लोगों ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन
बागेश्वर में खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड के बागेश्वर में गुरुवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। कनौली-शामा सड़क पर एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची और एक महिला गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब पांच बजे कार संख्या यूए 04 ई 4727 कनोली से शामा की ओर जा रही थी। रमाड़ी के पास चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में वाहन स्वामी(चालक) दरवान सिंह (60) पुत्र दान सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा (कपकोट) निवासी बिंदुखत्ता, लाली देवी (55) पत्नी खुशाल सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा, गोपुली देवी (62) पत्नी गोपाल सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा और मानुली देवी (52) पत्नी पान सिंह निवासी भनार टिक्टा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Uttarakhand: स्पा सेंटर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पांच गिरफ्तार, रिसेप्शनिस्ट ने बताया फिर काला सच
विज्ञापन
वहीं, पुष्पा देवी (35) पत्नी बलवंत सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा और ज्योति (4) पुत्री गंगा सिंह निवासी ह्यूंडुंगरा (द्वारिका) घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी। लोगों ने दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से कपकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलने पर कपकोट से थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके के लिए रवाना हो गया। बताया जा रहा है कि मृतक दरवान सिंह का परिवार एक सप्ताह पहले बिंदुखत्ता से पूजा में शामिल होने के लिए अपने गांव ह्यूंडुंगरा आए थे। गुरुवार को वह परिजनों के साथ शामा लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।