पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के सहयोग से एक स्पा सेंटर में छापा मारकर वहां चल रहे अनैतिक कार्य का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर से दो महिलाओं, बेंगलुरु निवासी दो व्यक्तियों समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के साथ सिडकुल चौकी क्षेत्र स्थित एक मॉल में संचालित हो रहे गोल्डन स्पा सेंटर में छापा मारा। सेंटर में मौजूद ग्राम रामेश्वरपुर लालपुर थाना किच्छा निवासी एक युवक संजू ने बताया कि स्पा सेंटर का संचालक कोई और है।
स्पा सेंटर में बने कमरों को चेक किया गया तो दो कमरों में दो पुरुष और दो महिलाएं मिलीं। रिसेप्शन काउंटर पर आगंतुक रजिस्टर चेक करने पर उनकी कोई एंट्री नहीं थी।
2 of 5
प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
सेंटर से बड़ी मात्रा में आपत्तिजनक सामान और छह मोबाइल बरामद हुए।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
रिसेप्शन पर मौजूद युवक ने बताया कि दोनों महिलाओं को स्पा सेंटर के संचालक ने रखा है।
4 of 5
sex racket
- फोटो : अमर उजाला
उन्हीं के कहने पर स्पा सेंटर में जो भी ग्राहक आते हैं उनके पास लड़कियों को भेजता है।
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: मासूम अनव का कातिल आदमखोर गुलदार शूटर की गोली से ढेर, ग्रामीणों का गुस्सा हुआ शांत
5 of 5
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एसएचओ राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि स्पा सेंटर से पकड़े गए संजू, विजय बी और श्रीनिवासन निवासी बेंगलुरु (कर्नाटक) सहित दोनों महिलाओं के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।