फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news today : kid death in suspicious circumstance, father run away, sample sent for corona test

Uttarakhand : संदिग्ध हालात में पांच साल के बच्चे की मौत, घटना के बाद पिता घर से गायब

Sat, 16 May 2020 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 16 May 2020 10:13 AM IST
सार

  • कोरोना रिपोर्ट आने के बाद होगा पोस्टमार्टम

विज्ञापन
uttarakhand news today : kid death in suspicious circumstance, father run away, sample sent for corona test
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यहां पांच वर्षीय मासूम की घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने एहतियातन कोरोना सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मासूम का पोस्टमार्टम होगा। घटना के बाद बच्चे का पिता घर से गायब है।

विज्ञापन


नगर निगम परिसर में बने क्वार्टर में मो. सलीम अपने बेटे आदिल (05) के साथ रहता है। गुरुवार की देर रात आदिल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब आसपास के लोगों को पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंची टीम ने बच्चे का परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. अमरजीत सिंह ने बताया कि बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, इसलिए सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, एएसपी राजेश भट्ट ने बताया कि बच्चे का पिता मौके पर नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं आसपास रहने वालों ने बताया कि रात लगभग साढ़े दस बजे नशे में धुत मो. सलीम ने उन लोगों को बताया कि उसका बेटा कुछ बोल नहीं रहा है। तब लोगों ने जाकर देखा तो बच्चा बिस्तर पर पड़ा था। बताया जाता है कि सलीम का दो वर्ष पूर्व अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है।

सिंचाई टैंक में गिरने से पांच साल की बच्ची की मौत

नैनीताल में घर के पास बने सिंचाई टैंक में गिरने से कक्षा एक में पढ़ने वाली एक बच्ची की मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गहलना निवासी पंकज सिंह मेहरा की पांच वर्षीय बेटी गायत्री घर के निकट खेत में खेल रही थी, जबकि परिजन दूसरे खेत में काम कर रहे थे।

दोपहर करीब तीन बजे वह खेत में बने सिंचाई टैंक में गिर गई। काफी देर तक बच्ची के नहीं दिखने पर परिजन परेशान हो गए। आखिर में परिजनों ने सिंचाई टैंक में देखा तो गायत्री उसमें गिरी हुई थी। इसके बाद परिजनों ने बच्ची को टैंक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

ग्रामीणों के मुताबिक गायत्री चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। बच्ची की मौत के बाद माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है। मामले की सूचना पर ग्राम प्रधान समेत अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed