फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: today 40 thousand vaccines get from centre

उत्तराखंड में कोरोनाः वैक्सीन का स्टॉक एक लाख बचा, केंद्र से आज राज्य को मिलेंगे 40 हजार टीके

Sat, 10 Jul 2021 02:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 10 Jul 2021 02:15 PM IST
सार

हरिद्वार जनपद में वैक्सीन का कोटा खत्म हुए तीन दिन हो चुके हैं। सभी केंद्रों पर ताले लटके हैं और लोगों टीके लगाने के मैसेज आ रहे हैं। ती

विज्ञापन
uttarakhand news: today 40 thousand vaccines get from centre
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

केंद्र से शनिवार को कोवाक्सिन की 40 हजार डोज उत्तराखंड को मिलेंगी। शुक्रवार को प्रदेश के 391 केंद्रों पर 32109 लोगों को टीके लगाए गए।

विज्ञापन

 

वैक्सीन का स्टॉक लगभग एक लाख

प्रदेश में वैक्सीन का स्टॉक लगभग एक लाख ही बचा हुआ है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि केंद्र की ओर से नियमित रूप से टीके भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: लगातार तीसरे दिन एक भी मरीज की मौत नहीं, 65 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


32 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई
10 जुलाई को 40 हजार कोवाक्सिन की डोज मिलेगी। शुक्रवार को 32 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज लगाई गई। जिसमें 45 से अधिक और 18 से 44 आयु वर्ग के 28776, स्वास्थ्य कर्मी तीन हजार और फ्रंट लाइन वर्कर 332 हैं।

उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा पर संकट के बादल, कोरोनो को देखते हुए शुरू हुआ विरोध शुरू

वैक्सीन है नहीं और मैसेज आ रहा टीका लगाने का 
हरिद्वार जनपद में वैक्सीन का कोटा खत्म हुए तीन दिन हो चुके हैं। सभी केंद्रों पर ताले लटके हैं और लोगों को टीके लगाने के मैसेज आ रहे हैं। तीन दिन से लोग टीकाकरण केंद्रों का चक्कर काटकर मायूस होकर लौट रहे हैं। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, लेकिन वैक्सीन न होने के कारण लोगों को केंद्रों से वापस लौटना पड़ रहा है।

उत्तराखंड में कोरोना: कोविड वैक्सीन की कमी बरकरार, दिसंबर तक कैसे होगा लक्ष्य पार

केंद्र तीसरे दिन भी लगातार बंद, मायूस होकर लोग वापस लौटने को हुए मजबूर
शहर के वैक्सीनेशन केंद्र तीसरे दिन भी लगातार बंद रहे। वैक्सीन लगवाने के लिए लोग केंद्र पर पहुंचे। यहां पर ताले लटके हुए देखकर उनको वापस जाना पड़ा। वैक्सीन कब आएगी इसकी जानकारी भी लोगों को नहीं दी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed