{"_id":"60e856b5d5622145c977891f","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-shortage-of-covid-vaccine-continues-how-will-the-target-be-exceeded-in-five-months","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: कोविड वैक्सीन की कमी बरकरार, दिसंबर तक कैसे होगा लक्ष्य पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: कोविड वैक्सीन की कमी बरकरार, दिसंबर तक कैसे होगा लक्ष्य पार
Fri, 09 Jul 2021 07:39 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 09 Jul 2021 07:39 PM IST
सार
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए प्रदेश में 16 जनवरी से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। छह माह के भीतर प्रदेश में 47.83 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोविड वैक्सीन की कमी से टीकाकरण की रफ्तार कम हो गई है। जबकि सरकार ने दिसंबर तक 18 साल से अधिक आयु के लोगों का शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। वैक्सीन की कमी से लक्ष्य को पूरा करना सरकार के सामने बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
प्रदेश में 16 जनवरी से अब तक 3840903 को पहली और 942063 को दूसरी डोज लगी है। 10 मई तक 18 से 44 आयु वर्ग का टीकाकरण शुरू किया गया। 21 जून के बाद केंद्र सरकार की ओर से वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। वैक्सीन की कमी से टीकाकरण की रफ्तार धीमी हो गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड में कोरोना: लगातार तीसरे दिन एक भी मरीज की मौत नहीं, 65 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
पहली और दूसरी डोज लगाने के लिए टीके न होने से लोगों को कई केंद्रों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। प्रदेश में 45 से अधिक उम्र वालों की आबादी 27.95 लाख से अधिक है। इसमें 70 प्रतिशत लोगों को पहली और 25.5 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। वहीं, 18 से 44 आयु वर्ग की आबादी 50 लाख है। इसमें 31.6 प्रतिशत को पहली और 0.8 प्रतिशत लोगों ने दूसरी डोज लगवाई है।
तीन जिलों में 45 आयु वर्ग में शत प्रतिशत टीकाकरण
अल्मोड़ा, बागेश्वर व चमोली जिले में 45 से अधिक आयु वर्ग का टीकाकरण 100 प्रतिशत से पहुंच गया है। वहीं, पौड़ी, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग जिले में 90 प्रतिशत से अधिक लोगों को पहली डोज लगाई गई है। कोविड टीकाकरण में उत्तराखंड का देश में पांचवां स्थान है।
केंद्र से नियमित रूप से वैक्सीन मिल रही है। टीकाकरण में उत्तराखंड की प्रगति अन्य राज्यों से बेहतर है। दिसंबर तक शत प्रतिशत लोगों का टीकाकरण के लिए हरसंभव किया जाएगा। छह माह में 48 लाख से ज्यादा लोगों को पहली व दूसरी डोज लग की चुकी है।
- डा. पंकज कुमार पांडेय, सचिव स्वास्थ्य
यह है स्थिति
माह वैक्सीन डोज वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
जनवरी 205500 33325
फरवरी 426660 150254
मार्च 628540 611935
अप्रैल 980150 1349563
मई 988900 796712
जून 1238460 1478912
जुलाई (अब तक) 380930 362265
कुल 4849140 4782966
जिलावार वैक्सीन की पहली डोज का प्रतिशत
जिला 18 से 44 45 से अधिक आयु
अल्मोड़ा 30.5 101.3
बागेश्वर 62.4 106.4
चमोली 45.2 100.1
उत्तरकाशी 52.0 91.6
चंपावत 50.6 87.9
देहरादून 29.3 76.1
नैनीताल 37.1 70.4
पौड़ी 28.5 93.8
पिथौरागढ़ 37.2 78.8
रुद्रप्रयाग 66.6 97.9
टिहरी 32.9 82.3
ऊधमसिंह नगर 22.5 43.3
हरिद्वार 23.9 51.9
जनवरी 205500 33325
फरवरी 426660 150254
मार्च 628540 611935
अप्रैल 980150 1349563
मई 988900 796712
जून 1238460 1478912
जुलाई (अब तक) 380930 362265
कुल 4849140 4782966
जिलावार वैक्सीन की पहली डोज का प्रतिशत
जिला 18 से 44 45 से अधिक आयु
अल्मोड़ा 30.5 101.3
बागेश्वर 62.4 106.4
चमोली 45.2 100.1
उत्तरकाशी 52.0 91.6
चंपावत 50.6 87.9
देहरादून 29.3 76.1
नैनीताल 37.1 70.4
पौड़ी 28.5 93.8
पिथौरागढ़ 37.2 78.8
रुद्रप्रयाग 66.6 97.9
टिहरी 32.9 82.3
ऊधमसिंह नगर 22.5 43.3
हरिद्वार 23.9 51.9