फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Today: 34 Engineer Transfer in Public Works Department

उत्तराखंड: लोक निर्माण विभाग में बड़े पैमाने पर इंजीनियर इधर से उधर, यहां देखें लिस्ट...

Tue, 31 Aug 2021 11:51 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 31 Aug 2021 11:51 PM IST
सार

शासन ने जिन इंजीनियरों के तबादले की सूची जारी की है उसमें अधिशासी अभियंता, प्रभारी अधिशासी अभियंता, अपर सहायक अभियंता और सहायक अभियंता शामिल हैं। इस संबंध में प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Today: 34 Engineer Transfer in Public Works Department
तबादले - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में शासन स्तर पर 34 इंजीनियरों के तबादले किए गए हैं। इनमें अधिशासी अभियंता, प्रभारी अधिशासी अभियंता, अपर सहायक अभियंता और सहायक अभियंता शामिल हैं। इस संबंध में प्रमुख सचिव लोनिवि आरके सुधांशु की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


कैग रिपोर्ट: पिछले पांच साल में उत्तराखंड में वेतन खर्च का बोझ बढ़ा, हटा जन कल्याण से ध्यान 
विज्ञापन


शासन की ओर से जारी तबादला सूची के अुनसार, अधिशासी अभियंता एलडी मलेथा को लोहाघाट से रानीखेत, मोहमद आरिफ खान को नेरंद्रनगर से लोहाघाट, मोहन चंद्र जोशी को रानीखेत से हल्द्वानी, कलम सिंह नेगी को टिहरी से रामनगर, उमेश चंद्र पंत को पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा, सतवीर सिंह को थराली से लक्सर, जितेंद्र कुमार त्रिपाठी को रुद्रप्रयाग से देहरादून, कुंवर सिंह असवाल को देहरादून से रुद्रप्रयाग, महेंद्र कुमार को रामनगर से रानीखेत, उमेश चंद्र बहुगुणा को खटीमा से लोहाघाट, प्रत्यूष कुमार को पौड़ी से ऋषिकेश, मूलचंद को अल्मोड़ा से बड़कोट, रचना थपलियाल को देहरादून से डोईवाला, सुरेश कुमार को उत्तरकाशी से हरिद्वार, संजय प्रसाद सिन्हा को बड़कोट से पोखरी, विनोद कुमार सिन्हा को बेरीनाग से अल्मोड़ा, धीरेंद्र कुमार को पुरोला से रुद्रप्रयाग, राजकुमार को पोखरी से बेरीनाग, मनोज दास को रुद्रपुर से उत्तरकाशी, आशुतोष कुमार को अल्मोड़ा से कर्णप्रयाग, प्रवीन बहुखंडी को लक्सर से पौड़ी, इंद्रजीत बोस को रुद्रप्रयाग से पुरोला, ओमप्रकाश सिंह को डोईवाला से पिथौरागढ़, दीपक कुमार को हरिद्वार से पौड़ी स्थानांतरण किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, प्रभारी अधिशासी अभियंता किश्न चंद्र आर्य को अल्मोड़ा से रुद्रपुर, राजेंद्र सिंह खत्री को भटवाड़ी से नरेंद्रनगर, राज्यवर्द्धन तिवारी को टिहरी से भटवाड़ी, अजय काला को देहरादून से थराली, मोहन चंद्र पलड़िया को लोहाघाट से खटीमा भेजा गया है। अपर सहायक अभियंता संतन सिंह रावत को बैंजरों से पौड़ी भेजा गया है। इसके अलावा सहायक अभियंता रविंद्र कुमार को गोपेश्वर से टिहरी, भुवन चंद्र भंडारी को रामनगर से बैंजरो, देशराज सिंह को बैंजरो से रामनगर, नवनीत कुमार सिंह को गैरसैंण से देहरादून तबादला किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed