फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Three Dehradun youths committed big crime for Rs 28 lakh rupees

28 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर देहरादून के तीन युवकों ने सनसनीखेज़ वारदात को दिया अंजाम

Fri, 31 Jul 2020 11:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 31 Jul 2020 11:02 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Three Dehradun youths committed big crime for Rs 28 lakh rupees
प्रतीकात्मक तस्वीर

देहरादून के युवकों ने 28 लाख रुपये के लेनदेन को लेकर एक कारोबारी का अपहरण कर लिया। दिनभर उसे बंधक बनाकर एक कमरे में रखा और शाम को उसे लेकर भाग रहे थे।

विज्ञापन


इसी बीच कारोबारी के भाई की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने सघन तलाशी अभियान शहर में शुरू कर दिया। इंदिरा चौक पर पुलिस को देखकर भाग रही कार का सीपीयू ने पीछा किया और कारोबारी को युवकों से मुक्त करा लिया। पुलिस ने कारोबारी और हिरासत में लिए युवकों से पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन


मूलरूप से शेरगढ़ महिमा नगला बरेली हाल भूतबंगला निवासी सन्नी कुमार फुलसुंगा में तकिए का कारोबार करता है। उसका कहना है कि देहरादून के कुछ युवकों से उसने कारोबार के सिलसिले में 28 लाख रुपये लिए थे और रुपये कुछ समय बाद देने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर इनोवा व एक अन्य कार में 12 से अधिक युवक दुकान पर आए और जबरन उसे कार में बिठा लिया। एक कमरे में ले जाकर मारपीट की और देर शाम उसे इनोवा से लेकर कहीं जा रहे थे तभी सीपीयू ने उन्हें दबोच लिया।

दो कारों से कारोबारी को अगवा करने आए थे 12 युवक 

कारोबारी को सुरक्षित बरामद करने और तीन आरोपियों को दबोचने के बाद पुलिस की नजर अपहरण की वारदात में शामिल रहे अन्य नौ आरोपियों पर टिक गई है।

पुलिस पूछताछ में कारोबारी ने इनोवा के साथ एक अन्य कार और जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया था वहां का जिक्र किया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और वारदात में शामिल युवकों का पता लगाने की कोशिश में है।

उस मकान की भी पड़ताल की जाएगी जहां पर कारोबारी को बंधक बनाकर रखा गया था। किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

28 लाख की रकम उधार ली और तय समय में वापस करने की बात भी कही

मूलरूप से शेरगढ़ महिमा नगला बरेली हाल भूतबंगला निवासी सन्नी कुमार फुलसुंगा में तकिए का कारोबार करते हैं। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि देहरादून के कुछ युवकों से उनकी पहचान थी।

ऐसे में कारोबार के सिलसिले में 28 लाख की रकम उधार ली थी और तय समय में वापस करने की बात भी कही थी। पर बृहस्पतिवार की दोपहर इनोवा व एक अन्य कार में 12 अधिक युवक दुकान पर आए और बिना कुछ सुने उसे जबरन अगवा करके आवास विकास स्थित एक कमरे में ले गए।

बंधक बनाकर बट से मारपीट भी की। देर शाम इनोवा में बैठाकर तीनों युवक भाग रहे थे, तभी सीपीयू ने उसे बचा लिया। कार से कारोबारी को बरामद करने के बाद सीपीयू सभी को आवास विकास चौक ले गई, जहां कारोबारी और कार सवारों को पुलिस के हवाले किया गया।

चौकी इंचार्ज धीरज वर्मा ने बताया कि कारोबारी और कार सवारों से पूछताछ की जा रही है। 28 लाख के लेनदेन को लेकर कारोबारी का अपहरण करने के बात सामने आ रही है। अपहरणकर्ताओं को पकड़ने वाली सीपीयू टीम में एसआई मंगल सिंह, बालम सिंह बजेली, श्यामपाल सिंह, कांस्टेबल दलीप कुमार, जितेंद्र कुमार, फिरोज खान शामिल थे।

भाई को नहीं देता सूचना तो हो गया था अपहरण 

कारोबारी को अपहरणकर्ता जब उठाकर कार में डाल रहे थे, तभी उसने किसी तरह अपने मोबाइल फोन से इसकी सूचना अपने भाई सौरभ को दे दी। सौरभ ने भी तत्परता दिखाते हुए डायल 112 को भाई के अपहरण की सूचना दी।

यातायात के सीओ बीए भंडारी ने सभी को अलर्ट किया और इंटसेप्टर को भी लगा दिया। पुलिस और सीपीयू ने घेराबंदी शुरू कर दी। डीडी चौक से भाग रही इनोवा कार संख्या यूके 07डीएम8811 को सीपीयू कर्मियों ने इंदिरा चौक से पकड़ लिया। अगर सौरभ का फोन नहीं लगता तो कारोबारी की बरामदगी तक उसकी जान सांसत में फंसी रहती।  

कार लूटने का भी है आरोप

कारोबारी सन्नी कुमार का आरोप है कि युवकों ने उसकी बलेनो कार को भी लूट लिया है। रुपये नहीं देने पर उसे अपहरण कर ले जाया जा रहा था। युवकों ने उसे कार में रास्तें में जान से मारने की भी धमकी दी थी। उसने सोशल मीडिया में पोस्ट वायरल कर अपनी जान को खतरा बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed