फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news task force formed in all districts for Campaign to remove encroachment on government land

Uttarakhand: सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने का चलेगा अभियान, सभी जिलों में टास्क फोर्स बनाने के निर्देश

Mon, 06 Mar 2023 11:35 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 06 Mar 2023 11:35 PM IST
सार

वन भूमि के अलावा अलग-अलग श्रेणी की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शासन- प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand news task force formed in all districts for Campaign to remove encroachment on government land
अतिक्रमण हटाया - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

एक तरफ सरकार को कई योजनाओं के लिए भूमि तलाशनी पड़ रही है वहीं दूसरी तरफ लोगों ने भूमि पर अवैध कब्जे कर रखे हैं। अब इन कब्जों के खिलाफ सरकार ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। शासन अवैध कब्जे हटाने के लिए अब अभियान चलाएगा। इसके लिए सभी जिलों में टास्क फोर्स बनाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


Uttarakhand: विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारी पर टूटा दुखों का पहाड़, नोटिस से सदमे में आए पिता की मौत
विज्ञापन


टास्क फोर्स को एक महीने के भीतर सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का पता लगाकर इसे हटाना है। वन भूमि के अलावा अलग-अलग श्रेणी की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की शासन- प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही हैं। 22 साल से राज्य की सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे कर वहां दुकानें, घर व अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में बनाई टास्क फोर्स
अपर मुख्य सचिव गृह राधा रतूड़ी ने जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में टास्क फोर्स बनाने के आदेश जारी किए हैं। छह सदस्यीय टास्क फोर्स में जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक या पुलिस अधीक्षक सदस्य सचिव बनाए गए हैं। उनके अलावा प्रभागीय वन अधिकारी, मुख्य नगर अधिकारी, अधिशासी अभियंता (लोनिवि और सिंचाई) को बतौर सदस्य शामिल किया गया है।

सघन अभियान चलाएगी टास्क फोर्स
आदेश में कहा गया है कि राज्य के कई स्थानों में सरकारी भूमि पर अतिक्रमण के मामले संज्ञान में आए हैं। इससे भविष्य में कानून व्यवस्था की प्रतिकूल स्थिति पैदा होने की संभावना है इसलिए टास्क फोर्स अपने जिलों में सरकारी भूमि से अतिक्रमण की पहचान और उसे हटाने का सघन अभियान चलाएगी। एक महीने इसकी रिपोर्ट शासन को देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed