{"_id":"5fc0d4f88ebc3e9baf5cf677","slug":"uttarakhand-news-suresh-bhatt-appointed-as-state-general-minister-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : भाजपा के प्रदेश महामंत्री बने सुरेश भट्ट, अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया नियुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : भाजपा के प्रदेश महामंत्री बने सुरेश भट्ट, अध्यक्ष बंशीधर भगत ने किया नियुक्त
Fri, 27 Nov 2020 04:05 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 27 Nov 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
सुरेश भट्ट
- फोटो : amar ujala
भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सुरेश भट्ट को भाजपा उत्तराखंड का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।
विज्ञापन
भगत ने कहा कि सुरेश भट्ट के प्रदेश महामंत्री बनने से उत्तराखंड में संगठन को और गति मिलेगी व उनके अनुभव का लाभ प्रदेश भाजपा को प्राप्त होगा।
भाजपा मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने बताया कि उत्तराखंड भाजपा में प्रदेश महामंत्री के तीन पद हैं। इनमें से एक पद बंशीधर भगत के अध्यक्ष रूप में पद ग्रहण करने व उनके द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यसमिति की घोषणा के बाद से ही रिक्त चल रहा था।
विज्ञापन
इस रिक्त पद प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सुरेश भट्ट की नियुक्ति की गई है। सुरेश भट्ट इससे पहले हरियाणा में भाजपा प्रदेश महामंत्री ( संगठन) थे।