फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Student death in police Custody in sitarganj

हवालात में पूछताछ के दौरान छात्र की संदग्धि हालत में मौत, ग्रामीणों का चौकी में हंगामा

Fri, 12 Jul 2019 06:23 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 12 Jul 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Student death in police Custody in sitarganj
छात्र की मौत के बाद हंगामा - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के सितारगंज में चोरी के एक मामले में पूछताछ के लिए हवालात में लाए गए इंटर के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। छात्र के परिजनों ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक छात्र ने शर्ट से फंदा लगाकर फांसी लगाई है। 

विज्ञापन


इधर, एसएसपी ने सिडकुल चौकी पहुंचकर मौका मुआयना किया और एडीएम की मौजूदगी में पंचनामा भरवाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। छात्र की मौत के बाद मचे बवाल के बीच एसएसपी ने पूरी पुलिस चौकी को निलंबित कर दिया है। वहीं शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराया गया। उधर, छात्र की मौत के बाद सैकड़ों ग्रामीणों ने चौकी में जमावड़ा लगाया हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें कि बीती 8-9 जुलाई की रात को सिसौना गांव में राजा सिंह के घर चोरी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को गांव का धीरज सिंह राणा उर्फ धीरू (19) दिखाई दिया। इस पर बीते बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सिडकुल चौकी पुलिस धीरज को पूछताछ के लिए चौकी ले आई। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 1:45 बजे हवालात में बंद धीरू की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दौरान एक सिपाही पहरा दे रहा था तो दूसरा बैरक में सोया था। चौकी इंचार्ज पंकज सिंह महर रुद्रपुर गए हुए थे। पहरा दे रहे सिपाही ने जब धीरू को मृत हालत में देखा तो तत्काल कोतवाल सुधीर कुमार और अन्य उच्चाधिकारियों को जानकारी दी।

पुलिस पर हत्या का आरोप

सीओ सुरजीत और एसडीएम मनीष बिष्ट, एसपी सिटी देवेंद्र पींचा और एसपी क्राइम प्रमोद कुमार चौकी पहुंचे। अधिकारियों ने मृतक धीरू के परिजनों को मामले से अवगत कराया। एसपी पींचा ने बताया कि धीरू ने अपनी ही शर्ट का फंदा बनाकर फांसी लगाई है।

वहीं सूचना पर चौकी पहुंचे मृतक के पिता विजेंद्र सिंह राणा ने पुलिस पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हवालात में न तो कोई कुंडा है और न कोई अन्य वस्तु रखी थी। कहा कि धीरू ने ग्रिल के दरवाजे से लटककर जान नहीं दी।

उन्होंने बेटे को टॉर्चर करने का आरोप लगाया है। तहेरे भाई सुभाष सिंह राणा, कल्लू सिंह राणा और चाचा सचिन राणा ने भी कहा कि धीरू ने फांसी नहीं लगाई, बल्कि उसे मारा गया है। उन्होंने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह से निष्पक्ष जांच की मांग की।

इधर, बृहस्पतिवार देर शाम एसएसपी ने लापरवाही बरतने पर पूरी पुलिस चौकी को निलंबित कर दिया है। निलंबित होने वालों में चौकी प्रभारी पंकज सिंह महर, सिपाही पूरन राम आर्य, सिपाही महेंद्र डंगवाल, सिपाही कमल पाल और सिपाही विनोद जोशी शामिल हैं।

सिडकुल और सिसौना गांव छावनी में तब्दील 

छात्र की मौत के बाद सिडकुल और सिसौना गांव छावनी में बदल गया है। एसएसपी ने चौकी का मुआयना करने के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया है। साथ ही एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने भी डेरा डाल रखा है। 


दोपहर करीब 1:45 बजे हवालात में सिसौना गांव के युवक धीरज राणा की मौत होने के बाद पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। कोतवाली की सारी पुलिस फोर्स चौकी पहुंच गई और फिर एसपी सिटी देवेंद्र पींचा ने भी मोर्चा संभाला। उन्होंने एसएसपी बरिंदरजीत सिंह को पल-पल की अपडेट दी। एसएसपी ने भी तनाव देखते हुए खुद चौकी पहुंचकर पंचनामा भराया। उसके बाद मातहतों को जरूरी दिशा निर्देश देकर चले गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed