फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: STF caught main shooter of Narendra Valmiki gang

देहरादून: एसटीएफ ने नरेंद्र वाल्मीकि गैंग का मुख्य शूटर भी दबोचा, पांच साजिशकर्ता पहले हो चुके गिरफ्तार

Wed, 17 Nov 2021 09:58 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 Nov 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News: STF caught main shooter of Narendra Valmiki gang
गिरफ्तारी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

एसटीएफ ने नरेंद्र वाल्मीकि गैंग के मुख्य शूटर पंकज वाल्मीकि को भी गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से भारी मात्रा में असलाह भी बरामद हुआ है। आरोप है कि उसने नरेंद्र वाल्मीकि के कहने पर बिहार से भी शूटर बुलाए थे। यह गैंग एक लड़की समेत तीन लोगों की हत्या कराना चाहता था, लेकिन इससे पहले ही एसटीएफ ने गैंग के मंसूबों पर पानी फेर दिया। 

विज्ञापन


एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि नरेंद्र वाल्मीकि पौड़ी जेल में बंद है। एसटीएफ को सूचना मिली थी कि वह जेल में रहकर कुछ लोगों की हत्या कराना चाहता है। इसके लिए उसने अपने मुख्य शूटर पंकज वाल्मीकि को जिम्मेदारी दी है। जिन लोगों की वह हत्या कराना चाहता था उनमें एक व्यक्ति वाल्मीकि के मुकदमे में गवाह और एक से वह रंजिश रखता है। जबकि लड़की को मरवाने के लिए उसके पिता ने ही सुपारी वाल्मीकि को दी थी। 
विज्ञापन


गत 31 अक्तूबर को पुलिस ने तीन शूटरों को आशारोड़ी से गिरफ्तार किया था। उन्होंने ही पंकज वाल्मीकि का नाम एसटीएफ को बताया था। तभी से एसटीएफ उसके पीछे लगी हुई थी। बुधवार सुबह सूचना मिली कि वाल्मीकि चंद्रबनी देहरादून में दिखाई दिया है। इस पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चार तमंचे और 10 कारतूस बरामद हुए हैं। तीन मोबाइल व अन्य गैजेट्स भी उसके पास से एसटीएफ को मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले गिरफ्तार हुए शूटर व साजिशकर्ता 
- नीरज पंडित निवासी मोहना, चाइशा, फरीदाबाद, हरियाणा
- सचिन निवासी सोरम पट्टी हसवा, जिला मुजफ्फरनगर 
- अंकित निवासी ग्राम सलारपुरा, जिला सहारनपुर
- राजकुमार त्यागी निवासी ग्राम काशीपुर, थाना मंगलौर 
-  नीरज त्यागी निवासी तुलसीपुर थाना मंगलौर हरिद्वार 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed