{"_id":"5f8e9b0c8ebc3e9b9f372309","slug":"uttarakhand-news-stay-alert-to-maintain-law-and-order-on-festivals-ig-garhwal-range-abhinav-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने को रहें अलर्ट : आईजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्योहारों पर कानून व्यवस्था बनाए रखने को रहें अलर्ट : आईजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार
Tue, 20 Oct 2020 01:51 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजी गढ़वाल रेंज अभिनव कुमार ने सभी जिलों में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस को अलर्ट किया है। उन्होंने सभी त्योहारों पर सामाजिक तानेबाने के आधार पर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने सभी जिला पुलिस प्रभारियों को प्रभावी ढंग से सामान्य दिशा निर्देशों के साथ-साथ कोविड की एसओपी को भी लागू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
आईजी ने बताया कि वर्तमान में नवरात्र चल रहे हैं। इनमें बाजारों और तमाम स्थानों पर विशेष निगाह रखी जा रही है। इसके बाद दशहरा, ईद-ए-मिलाद यानी बारावफात का त्योहार भी है। कुछ दिनों बाद हरिद्वार जिले में कलियर मेला भी शुरू हो जाएगा। इन सब त्योहारों पर कानून व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस को काफी तैयारियां करनी हैं। इसके लिए पुलिस प्रभारियों को निर्देशति किया गया है।
विज्ञापन
ये दिए निर्देश
- पहले विवादों को ध्यान में रखते हुए उनके जिम्मेदार लोगों पर समय से निरोधात्मक कार्रवाई की जाए।
- शोभायात्रा के रूट, आयोजन स्थलों और धार्मिक स्थलों की चेकिंग सुनिश्चित की जाए।
- सांप्रदायिक पहलू से संवेदनशील व मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर विशेष चौकसी बरती जाए।
- मेला और भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, पब्लिक एड्रेस सिस्टम की व्यवस्था भी समय से कर ली जाए।
- आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए कार्य योजना व वैकल्पिक व्यवस्था आदि का ध्यान रखा जाए।
- सोशल मीडिया पर प्रचारित होने वाले तमाम संदेशों की निगरानी की जाए।