फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News SOP issued for educational travel of school children, departmental officials also alerted

Uttarakhand: स्कूली बच्चों की शैक्षिक यात्रा के लिए SOP जारी, विभागीय अधिकारियों को भी किया अलर्ट

Tue, 03 Dec 2024 09:58 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 03 Dec 2024 09:58 PM IST
सार

विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि शैक्षिक यात्रा के दौरान हर बच्चे की मेडिकल हिस्ट्री समेत पूरी जानकारी हो। फर्स्ट एड बॉक्स साथ हो, बच्चों के साथ जाने वाला शिक्षक या प्रतिनिधि प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर में प्रशिक्षित हो।

विज्ञापन
Uttarakhand News SOP issued for educational travel of school children, departmental officials also alerted
- फोटो : संवाद

विस्तार

शिक्षा महानिदेशक झरना कमठान ने शैक्षिक यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। विभागीय अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा गया है कि छात्र-छात्राओं को नदी-नालों से दूर रखा जाए, उनकी सुरक्षा विभाग की पहली प्राथमिकता है।

विज्ञापन


कमठान ने कहा, विद्यालय यह सुनिश्चित करें कि शैक्षिक यात्रा के दौरान हर बच्चे की मेडिकल हिस्ट्री समेत पूरी जानकारी हो। फर्स्ट एड बॉक्स साथ हो, बच्चों के साथ जाने वाला शिक्षक या प्रतिनिधि प्राथमिक चिकित्सा और सीपीआर में प्रशिक्षित हो। वहीं, अभिभावकों से लिखित सहमति लेना और उन्हें यात्रा के दौरान उठाए जाने वाले सभी सुरक्षा उपायों की जानकारी देना अनिवार्य है।
विज्ञापन


यात्रा के दौरान सभी बच्चे, परिजनों से संपर्क बनाए रखें, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए। यात्रा में प्रयोग में लाए जा रहे वाहन आरटीओ से पास हैं या नहीं, इसकी जांच की जाए। बताया कि शैक्षिक यात्रा के दौरान बच्चों की सुरक्षा को लेकर उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग का विभाग को पत्र मिला है। जिसके बाद ये निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: 582 मलिन बस्तियों को राहत...तीन साल तक उजड़ने का खतरा टला, अध्यादेश को राजभवन की मंजूरी

छात्राओं के साथ महिला शिक्षिक जरूरी
कहा गया है कि शैक्षिक यात्रा में शामिल छात्राओं के साथ महिला शिक्षिका का होना अनिवार्य है। वहीं, चालक व परिचालक पर नजर रहे, यह भी देखा जाए कि उन्होंने नशीले पदार्थों का सेवन तो नहीं किया। उनके पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड एवं दूरभाष नंबर रखा जाए।

बच्चों की सुरक्षा के लिए शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों को कहा गया है कि संबंधित विद्यालयों को इसके लिए निर्देशित करें।
- झरना कमठान, शिक्षा महानिदेशक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed