फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Sonu Sood Helped Dehradun Pregnant Women For Provide Oxygen bed and Gynecologist

कोरोना काल: देहरादून की गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने सोनू सूद, ट्वीट देख तुरंत उपलब्ध कराई मदद

Tue, 04 May 2021 12:17 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 04 May 2021 12:17 AM IST
सार

  • बीते दो दिन पहले शेख नाम के एक व्यक्ति ने सोनू को ट्वीट कर दून निवासी सबा हुसैन के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी थी। जिसके एक दिन बाद ही सोनू ने व्यवस्था करा दी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Sonu Sood Helped Dehradun Pregnant Women For Provide Oxygen bed and Gynecologist
sonu sood - फोटो : instagram/sonu sood

विस्तार

बीते साल देश भर के प्रवासी लोगों को उनके घर पहुंचाने के बाद रियल हीरो बने बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद देहरादून की गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बने हैं। महिला ने ट्वीट कर सोनू से ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी। जिसके कुछ देर बाद ही सोनू ने महिला के लिएऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की व्यवस्था कर दी।

विज्ञापन


यह जानकारी सोनू ने महिला के ट्वीट को रीट्वीट कर दी और लिखा हो गया। बीते दो दिन पहले शेख नाम के एक व्यक्ति ने सोनू को ट्वीट कर दून निवासी सबा हुसैन के लिए ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की मदद मांगी थी।
विज्ञापन


जिसके एक दिन बाद ही सोनू ने व्यवस्था करा दी। व्यक्ति में ट्वीट कर लिखा कि महिला का ऑक्सीजन लेवल 80 है। ऐसे में महिला को ऑक्सीजन बेड और गायनोकोलॉजिस्ट की बेहद आवश्यकता है। सोनू ने बीते साल कई प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना काल में कानूनी सलाह चाहिए तो यहां करें फोन 

कोरोना काल में यदि कानूनी सलाह चाहिए तो एक फोन घुमाने पर मिल जाएगी। यह व्यवस्था जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से की गई है। प्राधिकरण की सचिव नेहा कुशवाह ने बताया कि प्राधिकरण के वॉलेंटियर्स और अधिवक्ता को फोन या व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। फोन पर ही उनकी काउंसिलिंग भी की जाएगी। 

ये हैं अधिवक्ता और वॉलेंटियर्स 
देहरादून के लिए लता राणा 9897444742, आशुतोष गुलाटी 9897870644, रोहित श्रीवास्तव 8958275811, यदुबीर सिंह 9897209418, दीपक थपलियाल 8077012577, शमीम खान 9837645797,  विकास नगर के लिए मनोज कुमार शर्मा  9412058600, अजय कुमार बडोनी 9412009051, बिंदु 8868965329, सरोज 9456539732, ऋषिकेश के लिए भूपेंद्र कुमार शर्मा 9837780593, देवेंद्र 7017375741, अजय सिंह वर्मा 9997461313, डोईवाला के लिए मनोज कुमार 8077382380 नियुक्त किए गए हैं।  

देहरादून के लिए सुनीता सिंह 8979093382, जितेंद्र 7253000005, शमीना सिद्दीकी 9411564547, जहांगीर आलम 8954080190, डोईवाला के लिए सुभाष तिवाड़ी 7248153856, चकराता के लिए सुजत अली 8126622151 एवं  ऋषिकेश के लिए  विभा नामदेव 7060140960 और मीनाक्षी कपरूवाण को नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed