फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Solar energy schemes worth crores are stuck

उत्तराखंड: अधर में लटकी हैं करोड़ों की सौर ऊर्जा योजनाएं, पूरा करने की अवधि हो चुकी खत्म

Sun, 12 Sep 2021 09:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 12 Sep 2021 09:51 AM IST
सार

दरअसल, प्रदेश में 200 मेगावाट सौर ऊर्जा के प्रोजेक्ट शुरू होने थे। उरेड़ा ने पहले चरण की टेंडर प्रक्रिया में 148 मेगावाट के प्रोजेक्ट आवंटित किए थे। इसके बाद दूसरे चरण में 52 मेगावाट के प्रोजेक्ट आवंटित किए गए। मार्च 2019 से मार्च 2020 तक इन प्रोजेक्ट को पूरा करने का समय दिया गया था।

विज्ञापन
uttarakhand news: Solar energy schemes worth crores are stuck
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रदेश में सौर ऊर्जा से जुड़े कई सौ करोड़ के प्रोजेक्ट अधर में लटके पड़े हैं। इन्हें पूरा करने की अवधि 31 अगस्त को खत्म हो चुकी है। अब नियामक आयोग को तय करना है कि अवधि आगे बढ़ाए या फिर टैरिफ तय करे। हालांकि आयोग ने मामले में उरेड़ा से जवाब मांगने के बाद अब यूपीसीएल से भी जवाब मांगा है।

विज्ञापन


अब नियामक आयोग के फैसले पर ही इन प्रोजेक्ट का भविष्य तय
दरअसल, प्रदेश में 200 मेगावाट सौर ऊर्जा के प्रोजेक्ट शुरू होने थे। उरेड़ा ने पहले चरण की टेंडर प्रक्रिया में 148 मेगावाट के प्रोजेक्ट आवंटित किए थे। इसके बाद दूसरे चरण में 52 मेगावाट के प्रोजेक्ट आवंटित किए गए। मार्च 2019 से मार्च 2020 तक इन प्रोजेक्ट को पूरा करने का समय दिया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद कोविड आ गया तो यह समय 31 अगस्त 2021 तक बढ़ गया था, लेकिन इतने समय में भी जिन लोगों को प्रोजेक्ट आवंटित हुए हैं, उनमें से अधिकतर लोग भूमि, लोन आदि की परेशानियों से जूझ रहे हैं। तमाम ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनकी भूमि लीज पर ली जा चुकी है, लेकिन लोन अभी तक पास नहीं हो पाया। कई ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिनके सोलर पैनल लग चुके हैं लेकिन वह ग्रिड से कनेक्ट नहीं हो पाए हैं। चूंकि अवधि 31 अगस्त को खत्म हो चुकी है, इसलिए अब नियामक आयोग के फैसले पर ही इन प्रोजेक्ट का भविष्य तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर नियामक आयोग ने प्रोजेक्ट को पूरा करने की अवधि बढ़ाई तो इससे परियोजनाओं के संचालकों को बड़ी राहत मिलेगी। वह लगातार इसकी मांग भी कर रहे हैं। दूसरा विकल्प यह है कि चूंकि प्रोजेक्ट निर्धारित अवधि में पूरे नहीं हुए हैं। इसलिए उन्हें टेंडर के शर्तों के मुताबिक तय मूल्य पर बिजली बेचने का मौका नहीं मिलेगा। इसके बजाए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग जो टैरिफ तय करेगा, उस पर ही बिजली बेचनी होगी। 


सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट पर उरेडा से जवाब मांगा गया था, उनका जवाब आ गया है। अब यूपीसीएल से भी कुछ बिंदुओं पर जवाब मांगा गया है। उनका जवाब आने के बाद आयोग इस पर कोई निर्णय लेगा। जल्द ही फैसला होगा।
-नीरज सती, सचिव, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed