फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: six heavyweight ias officer transfer today

उत्तराखंड: हेवीवेट नौकरशाहों को सरकार ने फिर बदला, राधिका झा व दिलीप जावलकर को किया हल्का

Sat, 02 Oct 2021 12:50 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 02 Oct 2021 12:50 PM IST
सार

आईएएस अधिकारी राधिका झा को शासन ने विद्यालयी शिक्षा और उद्योग से मुक्त कर दिया गया है। सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम नए विद्यालयी शिक्षा सचिव बनाए गए हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: six heavyweight ias officer transfer today
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रदेश सरकार में नौकरशाहों की अदला-बदली का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शासन ने छह हेवीवेट नौकरशाहों को फिर बदल दिया। सचिव दिलीप जावलकर और राधिका झा के दायित्व को हल्का किया गया है। 

विज्ञापन


अरविंद सिंह ह्यांकी ने आदेश जारी किए
आईएएस अधिकारी राधिका झा को शासन ने विद्यालयी शिक्षा और उद्योग से मुक्त कर दिया गया है। सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम नए विद्यालयी शिक्षा सचिव बनाए गए हैं। शनिवार को सचिव कार्मिक एवं सतर्कता विभाग अरविंद सिंह ह्यांकी ने तबादला आदेश जारी किए।
विज्ञापन


अमित सिंह नेगी को सचिव चिकित्सा शिक्षा से मुक्त किया
जारी आदेश के मुताबिक, सचिव अमित सिंह नेगी अब औद्योगिक विकास एवं सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्योग का दायित्व भी देखेंगे। नेगी को सचिव चिकित्सा शिक्षा से मुक्त कर दिया गया है। वह सचिव मुख्यमंत्री, वित्त, गोपन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण का प्रभार देखते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सचिव सूचना का दायित्व सचिव डॉ. पंकज पांडेय देखेंगे
सचिव राधिका झा के पास अब निवेश आयुक्त नई दिल्ली का प्रभार रह गया है। सचिव बीवीआरसी पुरुषोत्तम से तकनीकी शिक्षा हटाकर प्रभारी सचिव दीपेंद्र कुमार चौधरी को दिया गया है। चौधरी उच्च शिक्षा एवं आयुक्त परिवहन का दायित्व भी देख रहे हैं। सचिव दिलीप जावलकर को सूचना विभाग के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर अब सचिव सूचना का दायित्व सचिव डॉ. पंकज पांडेय देखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed