फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Silkyara tunnel on Yamunotri Highway will be closed on 16 april

Yamunotri Highway: इस दिन आरपार होगी सिलक्यारा सुरंग, कार्यक्रम में आ सकते हैं सीएम धामी और नितिन गडकरी

Sat, 12 Apr 2025 12:07 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी)
संवाद न्यूज एजेंसी, चिन्यालीसौड़ (उत्तरकाशी) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 12 Apr 2025 12:07 AM IST
सार

यमुनोत्री हाईवे पर करीब साढ़े चार किमी लंबी निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग पर वर्ष 2023 में आए मलबे के हटने के बाद कार्य में तेजी आ गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand news Silkyara tunnel on Yamunotri Highway will be closed on 16 april
सिलक्यारा सुरंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग आगामी 16 अप्रैल को आरपार हो जाएगी। इसके लिए एनएचआईडीसीएल और कार्यदायी संस्था की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है। वहीं सुरंग के आर-पार होने पर वहां पर भव्य कार्यक्रम की तैयारी भी की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय राज्य सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी भी शिरकत कर सकते हैं।

विज्ञापन


यमुनोत्री हाईवे पर करीब साढ़े चार किमी लंबी निर्माणाधीन सिलक्यारा-पोलगांव सुरंग पर वर्ष 2023 में आए मलबे के हटने के बाद कार्य में तेजी आ गई है। पोलगांव की ओर से सुरंग के आरपार होने के लिए करीब 30 मीटर हिस्सा बचा था। अब कार्यदायी संस्था ने तेजी से खुदाई कर 16 अप्रैल को सुरंग आर-पार करने का दावा किया है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: पहाड़ से मैदान तक बारिश से गिरा पारा, गर्मी से मिली राहत, देहरादून की दो उड़ानें रद्द
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि अब खुदाई के लिए मात्र पांच मीटर का हिस्सा बचा हुआ है। यह चार दिन के भीतर पूरा खोद दिया जाएगा। वहीं इसके बाद करीब एक वर्ष इसको आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा और उसके बाद इस पर आवाजाही के लिए सुचारू किया जाएगा। एचआईडीसीएल के जीएम मोे.शादाब ने बताया कि 16 को सुरंग के आरपार होने के लिए तैयारियां की जा रही है।

इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। क्योंकि इसके निर्माण के दौरान वर्ष 2023 में मलबा आने के कारण वहां पर 41 मजदूर 17 दिन फंसे रहे थे। उन्हें दिन रात के रेस्क्यू के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया है। वहीं इस सुरंग पर आवाजाही होने के बाद गंगा और यमुना घाटी के बीच की 40 किमी की दूरी कम हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed