फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: shatabdi express train coach caught fire player siting on that coach wins medal

शताब्दी एक्सप्रेस अग्निकांडः ट्रेन हादसे में जले थे मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के खेल उपकरण, फिर भी जीता पदक

Tue, 16 Mar 2021 07:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 16 Mar 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: shatabdi express train coach caught fire player siting on that coach wins medal
मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के उपकरण जल गए थे - फोटो : अमर उजाला

नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में लगी आग में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के उपकरण जल गए थे। आखिरकार खिलाड़ियों के लिए रातों-रात हरियाणा से नए उपकरण मंगाए गए। नए उपकरण से ही मध्यप्रदेश के दो खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। भारतीय तीरंदाजी संघ के कोषाध्यक्ष राजेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि इन बच्चों के साहस को सलाम है।

विज्ञापन


उत्तराखंडः नई दिल्ली से देहरादून आ रही शताब्दी एक्सप्रेस के कोच में आग लगने से हड़कंप
विज्ञापन



उत्तराखंड तीरंदाजी संघ की ओर से आयोजित 41वीं एनटीपीसी जूनियर राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने जबरदस्त परचम लहराया। बालिका वर्ग के रिकर्व राउंड में जहां झारखंड की टीम ने स्वर्ण हासिल किया, वहीं बालक वर्ग के रिकर्व राउंड में भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) की टीम ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शताब्दी एक्सप्रेस द बर्निंग ट्रेन हादसाः इनकी वजह से बची 35 लोगों की जान, बताया आंखों देखा हाल, तस्वीरें
 

सर्वे ऑफ इंडिया के स्टेडियम में मैच खेले गए

सर्वे ऑफ इंडिया के स्टेडियम में रविवार को रिकर्व राउंड के मैच खेले गए। बालक वर्ग की टीम इवेंट में भारतीय तीरंदाजी संघ के विनायक वर्मा, आदित्य चौधरी, जश्नदीप सिंह व युद्धवीर सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उत्तरप्रदेश के नीरज चौहान, प्रेरित, आशीष तिवारी व चंद्रविंद गौड़ ने रजत पदक और महाराष्ट्र के पार्थ, ओम विक्रम, अर्जुन श्रीकांत व साहिल पवार ने कांस्य पदक अपने नाम किया।

बालिका वर्ग में झारखंड की कोमलिका बारी, दीप्ति कुमारी, रीता व लक्ष्मी ने स्वर्ण पदक, हरियाणा की रिद्धि, तिशा पुनिया, दीपशिखा व तनीषा वर्मा ने रजत पदक और छत्तीसगढ़ की दीक्षा नायक, रमिता सोरी, दुर्गेशनंदनी गोस्वामी व नेहा मरकम ने कांस्य पदक जीता।

वहीं, बालक एकल वर्ग में आंध्रप्रदेश के बी धीरज ने 683 अंक के साथ स्वर्ण पदक, महाराष्ट्र के पार्थ सुशांत 675 अंक के साथ रजत और मध्यप्रदेश के अमित कुमार 665 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। बालिका वर्ग में झारखंड की कोमलिका बारी ने 661 अंक के साथ स्वर्ण, मध्यप्रदेश की सोनिया ठाकुर ने 642 अंक के साथ रजत पदक और हरियाणा की रिद्धि ने 634 अंक के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया।

ट्रेन हादसे के बाद यात्रियों ने  मांगा 25 लाख का मुआवजा

नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस हादसे के बाद यात्रियों ने आग से हुए नुकसान के एवज में मुआवजा मांगा है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक 19 यात्रियों ने 25 लाख रुपये का नुकसान होने की बात कही है। यात्रियों ने मुआवजे के लिए बाकायदा आवेदन किया है। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों के दावों को लेकर मंडलीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

 बता दें कि पिछले दिनों राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र से गुजरते समय शताब्दी एक्सप्रेस के कोच संख्या सी-5 में आग लग गई थी। गनीमत यह रही कि ट्रेन की रफ्तार कम थी और यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रुकवा लिया था। रेलवे बोर्ड व मंडल मुख्यालय के स्तर पर हादसे की जांच की जा रही है। 

मुख्य टिकट निरीक्षक एनसी शर्मा ने बताया कि ट्रेन से आ रही मध्यप्रदेश की तीरंदाजी टीम ने आठ लाख रुपये का सामान जलने का दावा किया है। अभी हादसे मुआवजा मांगने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ सकती है। यात्रियों को कितनी भरपाई की जाएगी इसका फैसला मंडल मुख्यालय स्तर के अधिकारियों से लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed