फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Seats in government medical colleges are full low interest in private colleges

Uttarakhand: नीट यूजी काउंसलिंग का पहला चरण...सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीटें भरी, निजी कॉलेजों में कम रुझान

Sun, 08 Sep 2024 02:10 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 08 Sep 2024 02:10 PM IST
सार

एचएनबी मेडिकल विवि ने 29 अगस्त को नीट यूजी प्रथम चरण की काउंसलिंग के तहत सीट आवंटन किया था। एमबीबीएस व बीडीएस की 977 सीटें आवंटित की गई थीं, जिनमें से 653 पर दाखिले हुए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News Seats in government medical colleges are full low interest in private colleges
नीट यूजी काउंसलिंग - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नीट यूजी काउंसलिंग के पहले चरण में आवंटित एमबीबीएस की 396 सीटों में से 359 पर दाखिले हो गए हैं। 37 सीटें खाली बची हैं। कुल मिलाकर सरकारी मेडिकल कॉलेजों में दाखिलों की मारामारी नजर आई जबकि निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में छात्रों ने ज्यादा रूचि नहीं दिखाई।

विज्ञापन


एचएनबी मेडिकल विवि ने 29 अगस्त को नीट यूजी प्रथम चरण की काउंसलिंग के तहत सीट आवंटन किया था। एमबीबीएस व बीडीएस की 977 सीटें आवंटित की गई थीं, जिनमें से 653 पर दाखिले हुए हैं। 324 खाली रह गई। दून मेडिकल कॉलेज में 113 आवंटित सीटों में से 102 दाखिले हुए। हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 94 में से 87 दाखिले हुए। श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में 114 आवंटित सीटों में से 102 पर दाखिले हुए। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 75 आवंटित सीटों में से 68 पर दाखिले हुए। हिमालयन मेडिकल कॉलेज जौलीग्रांट में 142 आवंटित सीटों के मुकाबले 100 दाखिले हुए जबकि एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज में 136 आवंटित सीटों के मुकाबले 60 दाखिले हुए। सीमा डेंटल कॉलेज में 92 में से 58 और उत्तरांचल डेंटल कॉलेज में 85 में से 44 सीटों पर दाखिले हुए हैं।
विज्ञापन


पहले चरण में सभी कॉलेजों में कुछ आरक्षण की सीटें भी खाली रह गई थीं। बची हुई एमबीबीएस व बीडीएस सीटों पर दाखिले के लिए अब दूसरे चरण की काउंसलिंग होगी। विवि के कुलसचिव डॉ. आशीष उनियाल ने बताया कि शेष सीटों पर दाखिले के लिए नीट यूजी का दूसरा चरण 11 सितंबर से शुरू होगा। 20 सितंबर को सीट आवंटन होगा। आवंटित सीटों पर 26 सितंबर तक दाखिले लेने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand: 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सेवानिवृत्ति पर एक लाख रुपये देगी सरकार, बनाया जा रहा प्रस्ताव

दूसरे चरण में इन सीटों पर दाखिले का मौका
कॉलेज का नाम                        खाली सीटें
दून मेडिकल कॉलेज                   24
श्रीनगर मेडिकल कॉलेज              24
हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज             18
अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज             16
हिमालयन मेडिकल कॉलेज            50
एसजीआरआर मेडिकल कॉलेज      90
गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय    118
सीमा डेंटल कॉलेज                        42
उत्तरांचल डेंटल कॉलेज                  56

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed