फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: RSS chief Mohan Bhagwat will visit Haldwani on 8 October on three day visit

उत्तराखंड: आठ अक्तूबर को तीन दिवसीय दौरे पर हल्द्वानी आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

Wed, 06 Oct 2021 10:18 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Oct 2021 10:18 PM IST
सार

आरएसएस के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार और बृजेश बनकोटी ने बुधवार को रामपुर रोड देवलचौड़़ स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों को यह जानकारी दी।

विज्ञापन
Uttarakhand News: RSS chief Mohan Bhagwat will visit Haldwani on 8 October on three day visit
मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक मोहन भागवत आठ अक्तूबर की रात लामाचौड़ स्थित आम्रपाली इंस्टीट्यूट में आएंगे। तीन दिनी प्रवास के बाद 11 अक्तूबर को संघ प्रमुख लौट जाएंगे।  आरएसएस के सह प्रांत प्रचार प्रमुख संजय कुमार और बृजेश बनकोटी ने बुधवार को रामपुर रोड देवलचौड़़ स्थित एक रेस्टोरेंट में पत्रकारों को यह जानकारी दी। दोनों प्रचार प्रमुखों ने बताया कि आरएसएस प्रमुख भागवत नौ अक्तूबर को परिवार प्रबोधन, धर्म जागरण, सामाजिक समरसता के विषय पर आरएसएस परिवार से जुड़े करीब दो हजार लोगों को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


उत्तराखंड: सड़क परियोजनाओं की समीक्षा करने आठ अक्तूबर को देवभूमि आएंगे जनरल वीके सिंह
विज्ञापन


इस बीच छात्र अपने पूरे गणवेश में रहेंगे। दस अक्तूबर को परिवार सम्मेलन के बाद प्रांत के प्रचारकों के साथ बैठक करेंगे। 11 अक्तूबर को संघ प्रमुख लौट जाएंगे।  भागवत को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिली है। इस कारण सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए दिल्ली से सुरक्षा अधिकारी बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। सुरक्षा अधिकारियों ने मोहन भागवत के ठहरने वाले स्थान और कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। सुरक्षा अधिकारियों की राय पर संघ प्रमुख के संबोधन के स्थान को बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ प्रमुख के आने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
संघ प्रमुख मोहन भागवत के आने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। उनके दौरे को भाजपा को जमीनी स्तर पर ऊर्जा देने से जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तराखंड में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस और आप ने चुनावी समर में कूदने के लिए कमर कस ली है। इधर महंगाई, किसान आंदोलन और बेरोजगारी को लेकर विरोधी दल भाजपा को लगातार घेर रहे हैं। तीन सीएम का मुद्दा भी भाजपा के लिए सरदर्द बना हुआ है।

भाजपाइयों को इस असहज हालात से बाहर निकालने के लिए इस दौरे को अहम माना जा रहा है। हालांकि इस बारे में पूछने पर सह प्रांत प्रचारक संजय कुमार ने इनकार किया है। उनका कहना था कि संघ प्रमुख का राजनीति से कोई मतलब नहीं है। वहीं काफी लोगों का मानना है कि संघ प्रमुख के आने से भाजपा में मजबूती आएगी। नाराज लोगों को मनाने का अवसर भी मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed