{"_id":"5ee9a0a13913aa694109ebee","slug":"uttarakhand-news-road-accident-in-pauri-two-died-tow-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पौड़ी के बीरोंखाल में मंगलवार देर रात हुआ सड़क हादसा, दो लोगों की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पौड़ी के बीरोंखाल में मंगलवार देर रात हुआ सड़क हादसा, दो लोगों की मौके पर मौत
Wed, 17 Jun 2020 10:37 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:37 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड में पौड़ी के बीरोंखाल ब्लॉक में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा भेजा गया है।
विज्ञापन
जहां पर घायलों का इलाज चल रहा है, घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। आपदा कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार कल देर रात मारुति सुजुकी में 04 लोग सवार होकर पोखरा से मतगल की ओर जा रहे थे। पोखड़ा और मतगल के बीच में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
जिसमें सवार 02 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो गंभीर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखड़ा ले जाया गया है। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है। मरने वालों में प्रीतम सिंह निवासी पोखरा, अनूप सिंह निवासी मतगल शामिल हैं, जबकि गंभीर रूप से घायलों में प्रेम सिंह और कृपाल सिंह दोनों ही मतगल के बताए जा रहे हैं। घटना किन कारणों से हुई इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन