{"_id":"61d6d022653a7b142e760bc7","slug":"uttarakhand-news-rifle-man-anil-singh-chauhan-martyred-in-mendhar-sector-of-rajouri","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पौड़ी का लाल अनिल सिंह चौहान राजौरी के मेंढर सेक्टर में शहीद, मई में होनी थी शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पौड़ी का लाल अनिल सिंह चौहान राजौरी के मेंढर सेक्टर में शहीद, मई में होनी थी शादी
Thu, 06 Jan 2022 04:54 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
संवाद न्यूज एजेंसी, द्वारीखाल
संवाद न्यूज एजेंसी, द्वारीखाल
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 06 Jan 2022 04:54 PM IST
सार
जवान की पहचान 8 गढ़वाल राइफल्स के उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी अनिल सिंह चौहान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अनिल सिंह चौहान
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के मेंढर के बलनोई इलाके में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर एक जवान का शव सैन्य शिविर में संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया। उसके शरीर पर गोलियों के निशान हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव सेना को सौंप दिया है। पुलिस जांच कर रही है कि जवान की मौत कैसे हुई है। जवान की पहचान 8 गढ़वाल राइफल्स के उत्तराखंड के कोटद्वार निवासी अनिल सिंह चौहान के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घटना के बारे में बताया जाता है कि वीरवार की सुबह कृष्णा घाटी में एलओसी पर 8 गढ़वाल राइफल्स के शिविर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथी जवानों ने मौके पर पहुंच कर पाया कि लहूलुहान अनिल जमीन पर पड़ा था। उसे तत्काल शिविर में स्थित चिकित्सा कक्ष में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया और शव को परीक्षण के लिए मेंढर अस्पताल ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव सेना को सौंप दिया गया। पार्थिव देह को अब उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
वीरवार शाम 4.30 बजे सेना और पुलिस की टीम एक जवान अनिल चौहान का शव लेकर आई थी। जवान की गोली लगने से मौत हुई है।
-डॉ. जावेद अहमद चौधरी, मेडिकल अफसर, मेंढर अस्पताल