फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Remains of mountaineer dead body found by army team going to Satopanth

उत्तराखंड: सतोपंथ आरोहण के लिए गए सेना के दल को मिले पर्वतारोही के शव के अवशेष, पुलिस को सौंपा

Sat, 25 Sep 2021 12:19 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 25 Sep 2021 12:19 AM IST
सार

भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षदीप गहलोत ने बताया कि भारतीय सेना का एक दल स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य में सतोपंथ चोटी(7075 मीटर) के आरोहण के लिए गया था। अभियान के दौरान सेना के दल को एक पर्वतारोही के शव के अवशेष मिले।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Remains of mountaineer dead body found by army team going to Satopanth
सेना के दल को मिले शव के अवशेष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गंगोत्री हिमालय की सबसे ऊंची चोटी सतोपंथ आरोहण के लिए गए भारतीय सेना के दल को एक पर्वतारोही के शव के अवशेष मिले है। जिसे सेना के पर्वतारोही दल ने गंगोत्री पहुंचकर पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। सेना ने शव के अवशेषों को देखकर उसके वर्ष 2005 में लापता यूपी के एक जवान होने की आशंका जताई है।

विज्ञापन


भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षदीप गहलोत ने बताया कि भारतीय सेना का एक दल स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य में सतोपंथ चोटी(7075 मीटर) के आरोहण के लिए गया था। अभियान के दौरान सेना के दल को एक पर्वतारोही के शव के अवशेष मिले। जिसे सेना के जवानों ने एकत्रित कर गंगोत्री पहुंचाया और पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


तस्वीरें: 74 साल बाद हिमवीरों ने माउंट बलबला पर फहराया तिरंगा, पहली बार पहुंचा कोई भारतीय दल
विज्ञापन
विज्ञापन


2005 में ट्रेकिंग अभियान के दौरान लापता हो गए थे कुछ पर्वतारोही
सेना के अधिकारियों का कहना है कि साल 2005 में सेना का एक दल सतोपंथ चोटी के आरोहण के लिए गया था। उसमें कुछ सदस्य लापता हो गए थे। ऐसे में हो सकता है कि यह शव के अवशेष उसी दल में शामिल किसी सदस्य के हों। सेना ने बरामद शव के अवशेष और कपड़ों के आधार पर उसके नायक अनीश त्यागी पुत्र राजकुमार निवासी गाजियाबाद उत्तरप्रदेश होने की आशंका जताई है। जो वर्ष 2005 में ट्रेकिंग अभियान के दौरान लापता हो गया था।

अवशेषों की कराई जाएगी डीएनए जांच
पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को भी दे दी है। इधर, एसपी मणिकांत मिश्रा का कहना है कि सेना की ओर से सौंपे गए शव के अवशेषों का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी ने अवशेषों का डीएनए टेस्ट करवाने की बात कही। उन्होंने कहा डीएनए टेस्ट के बाद ही पुष्टि हो पाएगी कि यह शव के अवशेष किसके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed