{"_id":"61797d170d2ea56fb7668efc","slug":"uttarakhand-news-registration-will-be-mandatory-for-trekking-and-mountaineering","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: ट्रैकिंग और पर्वतारोहण पर जाने के लिए पंजीकरण होगा अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: ट्रैकिंग और पर्वतारोहण पर जाने के लिए पंजीकरण होगा अनिवार्य
Wed, 27 Oct 2021 10:03 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 27 Oct 2021 10:03 PM IST
सार
साहसिक पर्यटन के शौकीन पर्यटकों समेत विशेष अभियान दल हर साल उत्तराखंड में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए आते हैं। लेकिन अभी तक ट्रैकिंग पर जाने वाले वाले पर्यटकों के पंजीकरण की पुख्ता व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
ट्रैकिंग
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण पर जाने वाले पर्यटकों व दलों के लिए जल्द पंजीकरण करना अनिवार्य हो जाएगा। इसके लिए पर्यटन विभाग की ओर से नई गाइडलाइन तैयार की जा रही है। कैबिनेट में प्रस्ताव को मंजूरी देकर जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। साथ ही ट्रैकिंग के दौरान ट्रैकरों की लोकेशन का पता लगाने के लिए जीपीएस सिस्टम को भी गाइडलाइन में शामिल किया जा सकता है।
विज्ञापन
चारधाम यात्रा 2021: बीते दिनों उत्तराखंड में अतिवृष्टि से दहशत में यात्री, रद्द कराई बुकिंग
विज्ञापन
साहसिक पर्यटन के शौकीन पर्यटकों समेत विशेष अभियान दल हर साल उत्तराखंड में ट्रैकिंग और पर्वतारोहण के लिए आते हैं। लेकिन अभी तक ट्रैकिंगपर जाने वाले वाले पर्यटकों के पंजीकरण की पुख्ता व्यवस्था नहीं है। न तो ट्रैकिंग दल के सदस्यों के बारे में विभाग के पास कोई जानकारी होती है और न ही लोकेशन का पता लगाने के लिए कोई सिस्टम होता है।
विज्ञापन
छितकुल में हुई थी सात पर्यटकों की मौत
हाल ही में उत्तरकाशी जिले से छितकुल की ट्रैकिंगपर गए 11 सदस्यीय दल के साथ घटना हुई है, जिसमें सात शव बरामद हो चुके हैं। कुमाऊं में भी ऐसा ही हादसा हुआ था। ट्रैकिंग दलों के साथ हादसों को देखते हुए अब पर्यटन विभाग की ओर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नई गाइडलाइन बनाई जा रही है। जिसमें ट्रेकरों के पंजीकरण को अनिवार्य किया जाएगा। जिससे ट्रेकरों के बारे में पूरा डाटा विभाग के पास होगा।
प्रदेश में ट्रैकिंग और माउंटेरिंग के लिए नई गाइडलाइन बनाई जा रही है। जिसमें ट्रैकिंग दल की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ट्रेकिंग के लिए पंजीकरण के साथ ट्रेकरों को ट्रैकिंग से संबंधित दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे।
- दिलीप जावलकर, पर्यटन सचिव