फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Recruitment for Group-C 157 posts Starts By Uksssc

अच्छी खबर: उत्तराखंड में समूह-ग के 157 पदों पर निकली भर्ती, 12 अक्तूबर से करें आवेदन

Wed, 06 Oct 2021 08:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 06 Oct 2021 08:56 PM IST
सार

यह पद 10वीं, 12वीं और आईटीआई जैसी अर्हता वाले हैं, जिसकी पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन से हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Recruitment for Group-C 157  posts Starts By Uksssc
नौकरी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) ने विभिन्न विभागों में कर्मशाला अनुदेशक, अनुदेशकों के 157 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए 12 अक्तूबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे।

विज्ञापन


आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि जनजाति कल्याण विभाग में अनुदेशक विद्युत, प्राविधिक शिक्षा विभाग में कर्मशाला अनुदेशक इलेक्ट्रॉनिक्स, कर्मशाला अनुदेशक विद्युत, जनजाति कल्याण विभाग में अनुदेशक डीजल मैकेनिक, अनुदेशक मोटर मैकेनिक, अनुदेशक वेल्डर, अनुदेशक फीटर, प्राविधिक शिक्षा विभाग में कर्मशाला अनुदेशक (फिटिंग, प्लम्बिंग, कारपेंट्री एवं पैटर्न मेकिंग मशीन शॉप, वेल्डिंग, शीट मैटल, पेंटिंग, लोहकला, फाउंड्री मोल्डिंग, फिटिंग, शीट मैटल, मैकेनिकल ऑटो) के रिक्त पदों के साथ ही उत्तराखंड प्रशासन अकादमी के तहत लाइनमैन, लघु सिंचाई विभाग के तहत सहायक बोरिंग टैक्नीशियन, उरेडा के तहत तकनीकी सहायक के रिक्त पदों पर भर्ती होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह पद 10वीं, 12वीं और आईटीआई जैसी अर्हता वाले हैं, जिसकी पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर दिए गए नोटिफिकेशन से हासिल की जा सकती है। भर्ती के लिए 12 अक्तूबर से 25 नवंबर तक आवेदन होंगे। अगले वर्ष मार्च में लिखित परीक्षा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अक्तूबर के बाद निकली भर्तियों में कोई शुल्क नहीं लेगा आयोग

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग तीन अक्तूबर के बाद से निकाली जाने वाली भर्तियों में आगामी मार्च तक कोई शुल्क नहीं लेगा। इस संबंध में आयोग के सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि राज्य सरकार ने 31 मार्च 2022 तक निकलने वाली भर्तियों के आवेदन शुल्क को माफ किया है। लिहाजा, यह आदेश तीन अक्तूबर से लागू होगा। लेकिन एक अक्तूबर को जारी हुए भर्ती के विज्ञापन में भी उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

लेखाकार भर्ती परीक्षा में हिंदी के सवालों का होगा परीक्षण
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सहायक लेखाकार, लेखा परीक्षा पर उठ रहे सवालों पर आयोग सामने आया है। आयोग सचिव संतोष बडोनी ने कहा कि उम्मीदवारों का एक समूह परीक्षा के पेपर की कठिनता को आधार बनाकर रद्द करने की मांग कर रहा है तो दूसरा समूह परीक्षा रद्द न करने की मांग कर रहा है। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट भी यह व्यवस्था दे चुका है कि बिना व्यापक गड़बड़ी पेपर को रद्द करने से बचा जाए। उन्होंने कहा कि पेपर में हिंदी अनुवाद को लेकर उठ रहे सवालों का परीक्षण कराया जा रहा है। इसके बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed