फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Questions raised on Transport Department transfers

उत्तराखंड: परिवहन विभाग में तबादलों पर उठे सवाल, जो जहां था, वहीं तैनात

Fri, 17 Sep 2021 03:21 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 17 Sep 2021 03:21 PM IST
सार

परिवहन विभाग में गुरुवार को सात एआरटीओ हीरा सिंह बर्गली, ज्योति शंकर मिश्रा, विपिन कुमार, निखिलेश कुमार ओझा, अशीत कुमार झा, पंकज श्रीवास्तव और रत्नाकर सिंह की तैनाती के आदेश जारी हुए हैं।

विज्ञापन
uttarakhand news: Questions raised on Transport Department transfers
ट्रांसफर(सांकेतिक) - फोटो : social media

विस्तार

परिवहन विभाग में परिवहन कर अधिकारी-1 के सात अधिकारियों को जनवरी में एआरटीओ के पद पर प्रमोट कर दिया गया। अब उनकी तैनाती का आदेश जारी होते ही सवालों के घेरे में आ गया है। इन सातों को दुर्गम भेजने के बजाए, उसी जगह पर तैनाती के आदेश जारी कर दिए गए हैं जबकि प्रदेश में एआरटीओ के 16 पद खाली चल रहे हैं।

विज्ञापन


परिवहन विभाग में गुरुवार को सात एआरटीओ हीरा सिंह बर्गली, ज्योति शंकर मिश्रा, विपिन कुमार, निखिलेश कुमार ओझा, अशीत कुमार झा, पंकज श्रीवास्तव और रत्नाकर सिंह की तैनाती के आदेश जारी हुए। इन सभी की परिवहन कर अधिकारी-1 के पद से 19 जनवरी को एआरटीओ के पद पर पदोन्नति हुई थी। आठ महीने का इंतजार करने के बाद तैनाती का जो आदेश जारी हुआ, वह चौंकाने वाला है। जो जहां पहले से तैनात है, उसे उसी जगह तैनाती दे दी गई है। जबकि नियमों के हिसाब से उन्हें दुर्गम या अन्यत्र में भेजा जाना चाहिए था।  
विज्ञापन


फील्ड में 16 एआरटीओ की कमी लेकिन मुख्यालय में तीन एआरटीओ
अब सवाल यह भी उठ रहे हैं कि परिवहन मुख्यालय में तीन-तीन एआरटीओ का क्या काम है। जबकि प्रदेश के आरटीओ से जुड़े दफ्तरों में एआरटीओ के 16 पद खाली हैं।  उधर, मुख्यालय में तीन एआरटीओ को रखा गया है। वर्तमान में देहरादून में एक, विकासनगर में दो, रुड़की में दो, टिहरी में एक, पौड़ी में दो, हल्द्वानी में एक, ऊधमसिंह नगर में एक, काशीपुर में दो, अल्मोड़ा में दो, बागेश्वर में एक और पिथौरागढ़ में एक एआरटीओ का पद खाली है। इन सभी पदों पर कहीं बाबू को जिम्मेदारी दी गई है तो कहीं अन्य को।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है परिवहन विभाग का हाल
रुड़की में एआरटीओ के दो पद खाली हैं। यहां परिवहन कर अधिकारी-2 को एआरटीओ की जिम्मेदारी दी गई है। विकासनगर में तो मुख्य प्रशासनिक अधिकारी स्तर का एक अधिकारी एआरटीओ की जिम्मेदारी निभा रहा है।


जिसकी तैनाती के आदेश हुए, वह कई साल से वहां तैनात
एआरटीओ का नाम -   तैनाती की तिथि    -नई तैनाती
हीरा सिंह बर्गली  -  25 अक्तूबर 2016 से मुख्यालय में -   मुख्यालय में
ज्योति शंकर मिश्रा  -  30 जुलाई 2018 से रुड़की में  -   रुड़की में
विपिन कुमार सिंह  -  30 दिसंबर 2020 से ऊधमसिंह नगर -   ऊधमसिंह नगर
निखिलेश कुमार ओझा  -  31 जुलाई 2018 से टिहरी  -  टिहरी
अशीत कुमार झा-    30 दिसंबर 2020 से काशीपुर-    काशीपुर
पंकज श्रीवास्तव  -  नौ जुलाई 2018 से ऋषिकेश   - ऋषिकेश
रत्नाकर सिंह  -  25 अप्रैल 2015 से विकासनगर-    विकासनगर
(नोट:- इन सभी जगहों पर यह एआरटीओ पहले से ही बतौर परिवहन कर अधिकारी-1 के पद पर तैनात हैं।)

इन सभी परिवहन कर अधिकारी-1 का प्रमोशन जनवरी में हुआ था। तब इन सभी को अग्रिम आदेशों तक प्रभार दे दिया गया था। अब उनका उसी जगह पर तैनाती का आदेश जारी हुआ है। इनके पास प्रभार फरवरी या मार्च में आया होगा।
-दीपेंद्र कुमार चौधरी, परिवहन आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed