{"_id":"6abe8eeb08ae32ac100f412e","slug":"uttarakhand-news-projects-approved-by-centre-for-the-sewerage-network-in-jaspur-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: जसपुर में सीवरेज और शहरी बुनियादी ढांचे का होगा विस्तार, केंद्र से 11.14 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: जसपुर में सीवरेज और शहरी बुनियादी ढांचे का होगा विस्तार, केंद्र से 11.14 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर
Thu, 01 Oct 2026 10:22 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 01 Oct 2026 10:22 PM IST
सार
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के माध्यम से इन परियोजनाओं की मंजूरी की जानकारी दी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : सूचना
विस्तार
उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में सीवरेज और शहरी बुनियादी ढांचे को बड़ा विस्तार मिलने जा रहा है। केंद्र सरकार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर मुहर लगाते हुए अमृत-यू 2.0 योजना के तहत 11.14 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र के माध्यम से इन परियोजनाओं की मंजूरी की जानकारी दी। यह स्वीकृति अमृत-यू 2.0 के यूज्ड वाटर मैनेजमेंट (प्रयुक्त जल प्रबंधन) घटक के अंतर्गत दी गई है। कुल स्वीकृत 11.14 करोड़ रुपये की लागत में से 10.026 करोड़ रुपये का बड़ा हिस्सा केंद्र सरकार सहायता के रूप में वहन करेगी।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस: सीएम धामी की घोषणा, दिव्यांग युवाओं को मिलेगी सिविल सर्विस की मुफ्त कोचिंग
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन तीन प्रमुख परियोजनाओं के धरातल पर उतरने से जसपुर में अपशिष्ट जल और सीवरेज प्रबंधन तंत्र सुदृढ़ होगा। इससे क्षेत्र में स्वच्छता के स्तर में सुधार के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को नई गति मिलेगी। राज्य के अन्य शहरी क्षेत्रों में भी अवस्थापना सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है।