फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Fake certificate case dehradun FIR against student for domicile and freedom fighter dependent certificates

देहरादून: प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में एक और छात्र फंसा, स्वतंत्रता सेनानी आश्रित दस्तावेज बनवाने की कोशिश

Thu, 01 Oct 2026 02:53 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 01 Oct 2026 02:53 PM IST
सार

ऑनलाइन आवेदन की जांच के दौरान दस्तावेजों में गड़बड़ी सामने आने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। आरोपी छात्र ने अपणी सरकार पोर्टल के माध्यम से दोनों प्रमाणपत्रों के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन
Fake certificate case dehradun FIR against student for domicile and freedom fighter dependent certificates
फर्जी - फोटो : amar ujala

विस्तार

फर्जी दस्तावेज से प्रमाणपत्र बनवाने का प्रयास करने पर एक और छात्र के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी ने अपणी सरकार पोर्टल पर स्थायी निवास प्रमाणपत्र और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र बनवाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था।

विज्ञापन

लेखपाल स्वाति ने इस मामले में शिकायत की है। उन्होंने पुलिस को बताया कि तहसील सदर के अंतर्गत स्थायी निवास प्रमाण पत्र और स्वतंत्रता सेनानी आश्रित प्रमाण पत्र के लिए हरिपुर कांवली निवासी एलिस तोमर ने सरकारी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। आवेदक एलिस तोमर आरोप के पते का जब सत्यापन किया गया तो वह वहां पर रहता नहीं पाया गया। इसके बाद आधार कार्ड व शपथपत्र की जांच की गई तो ये भी फर्जी पाए गए।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...देहरादून: भरत ने घर में रहकर रची साजिश, 20 दिन में जीता भरोसा, फिर साथियों संग ऐसे बनाई वारदात की प्लानिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े में अब तक तीन प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें एक रायपुर और दूसरी क्लेमेंट टाउन थाने में दर्ज है। एसआईटी जांच में अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें एक छात्रा परी के पिता अरविंद भी शामिल है। उसने मेरठ के रूपेश पंडित और मध्य प्रदेश के धीरज श्रीवास्तव के माध्यम से प्रमाणपत्र बनवाए थे। एसआईटी इस मामले को भी अपनी जांच में शामिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed