फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Priyanka Gandhi will start Hath Se Hath Jodo yatra from 26 January

Uttarakhand: प्रियंका गांधी करेंगी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत, 26 जनवरी से शुरू होगी यात्रा

Mon, 19 Dec 2022 09:51 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 Dec 2022 09:51 AM IST
सार

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि दो माह तक चलने वाली यात्रा के तहत ब्लाक स्तर पर सभी मतदान केंद्रों को कवर करते हुए पद यात्राओं का आयोजन करने के साथ ही गांव-गांव में झंडा रोहण और कार्यकर्ता की बैठकों का आयोजन होगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Priyanka Gandhi will start Hath Se Hath Jodo yatra from 26 January
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेस देशभर में 26 जनवरी 2023 से ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ की शुरुआत करने जा रही है। इस बार यात्रा का नेतृत्व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी। इस संबंध में कांग्रेस मुख्यालय भवन में रविवार को आयोजित बैठक में तैयारियों पर मंथन हुआ। 

विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि दो माह तक चलने वाली यात्रा के तहत ब्लाक स्तर पर सभी मतदान केंद्रों को कवर करते हुए पद यात्राओं का आयोजन करने के साथ ही गांव-गांव में झंडा रोहण और कार्यकर्ता की बैठकों का आयोजन होगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड: पुरानी पेंशन बहाली के लिए कर्णप्रयाग से कर्नाटक तक आंदोलन, कर्मचारियों ने निकाली हुंकार रैली
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यात्रा के दौरान असफलताओं और हाकम सिंह जैसे भ्रष्टाचारियों के मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा जाना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज देश को धर्म, जाति, संप्रदाय के नाम पर बांटा जा रहा है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ ने देश की जनता को जोड़ने का काम किया है। बैठक में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक राजेंद्र भंडारी, सुमित हृदयेश, ममता राकेश, विरेंद्र जाति, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत,  प्रेमानंद महाजन, यकूब सिद्धिकी आदि मौजूद रहे।

भाजपा के शीर्ष नेता भी झूठ परोसते हैं : गोदियाल
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि हमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के दौरान भाजपा की जन विरोधी नीतियों, झूठ एवं भ्रष्टाचार का पर्दाफाश करना है। उन्होंने कहा कि क्या भाजपा आज तक इस बात को साबित कर पाई कि हमारे किसी नेता ने किसी भी सार्वजनिक मंच से मुस्लिम यूनिवर्सिटी की घोषणा की। इससे सिद्ध हो गया है कि भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं उसके शीर्ष नेता भी झूठ परोसते हैं।

बांटी जाएगी मोदी सरकार की चार्जशीट 
प्रदेश अध्यक्ष माहरा ने कहा कि इस यात्रा के दौरान डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर जनता को राहुल गांधी की यात्रा का संदेश पहुंचाने के साथ ही मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट बांटी जाएगी। अभियान के तहत वीडियो स्क्रीन के माध्यम से भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो दिखाए जाएंगे और युवा कांग्रेस एवं छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से बाइक रैलियों का भी आयोजन किया जाएगा। 

सदन में सबसे पहले मैंने उठाया था पुरानी पेंशन का मुद्दा : माहरा 
करन माहरा ने कहा कि पूरे देश में पुरानी पेंशन स्कीम को सदन में उठाने वाले वह पहले विधायक थे। उन्होंने राहुल गांधी को बात बताई तो उन्होंने लगभग सभी कांग्रेस शासित प्रदेशों में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करवा दी है। हिमाचल प्रदेश में भी शीघ्र पुरानी पेंशन योजना लागू हो जाएगी।

नहीं पहुंचे प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रीतम भी रहे गायब 
कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक में पीसीसी की ओर से बताया गया था कि अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव करेंगे, लेकिन वह बैठक में पहुंचे ही नहीं। बाद में अध्यक्ष करन माहरा की ओर से सफाई दी गई कि वह राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दिल्ली पहुंचने पर होने वाली तैयारियों में व्यस्त हैं। वहीं, प्रीतम सिंह और तमाम दूसरे विधायक भी भारत जोड़ो यात्रा में प्रतिभाग करने के लिए राजस्थान रवाना हो गए हैं। माहरा ने कहा कि बैठक के बाबत फोन पर प्राभारी का संदेश उन्हें प्राप्त हो गया था, जिसे सभी के सम्मुख रखा गया। वहीं, करीब एक घंटा बैठक में शामिल होने के बाद पूर्व सीएम हरीश रावत राजस्थान के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed